Friday, 06 November 2026
BREAKING
• स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे • बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें • 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार • मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट • न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा • डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता • रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं • नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

Updated on Friday, November 06, 2026 13:36 PM IST

मोहाली : भारत ने गुरुवार को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर खिताबी हैट्रिक लगाई। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। यह भारत का छठा खिताब रहा। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।

मुकाबले के तीसरे मिनट जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने फील्ड गोल दागा, जिसके बाद शिलानंद लाकड़ा (42वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (48वें मिनट), जुगराज सिंह (53वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (54वें मिनट) ने एक-एक गोल करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।

खिताबी मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ही मिनट जापान ने मात्सुमोतो के गोल से बढ़त बना ली। उन्होंने 'टोमाहॉक' शॉट से गोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद जापान को 20वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने जापानी कप्तान राइकी फुजीशिमा को गोल दागने से रोक दिया।

दूसरी तरफ, भारत के जरमनप्रीत सिंह डिफेंस में चट्टान की तरह डटे रहे। पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद, भारतीय टीम ने पाला बदलने के बाद पूरी तरह से दबदबा बना लिया।

भारत को 33वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को जापानी गोलकीपर किशो कुरोदा ने रोक दिया। जापानी टीम ने 39वें मिनट में अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन शोता यामादा की कोशिश नाकाम रही।

भारत ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और 42वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। आदित्य अर्जुन लालागे के पास पर, शिलानंद लाकड़ा ने रिबाउंड से गोल करते हुए भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबले के 48वें मिनट में हार्दिक के शानदार पास पर दिलप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट लगाकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम का खेल पूरी तरह बदल गया था। 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए मेजबानों को 3-1 से बढ़त दिला दी। मुकाबले के 54वें मिनट विवेक सागर ने सर्कल के ऊपर से एक जोरदार हिट लगाकर भारत के लिए अंतिम गोल दागा। मैच खत्म होने से चंद सेकंड पहले, जापान को अपना चौथा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान फुजीशिमा का शॉट बाहर चला गया और भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया।

 

Have something to say? Post your comment
न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

: न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

: डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

: एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

: वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

: टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

: ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

: विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

: 5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

X