Monday, 09 November 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

खेल

मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

Updated on Monday, November 09, 2026 11:16 AM IST

नई दिल्ली : इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी का मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रेगुलर सीजन में 26 गोल करके 'गोल्डन बूट' का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही मेसी लगातार दो सीजन में यह पुरस्कार जीतने वाले लीग के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार ने एफसी डलास के फॉरवर्ड पेटार मूसा से 4 गोल ज्यादा किए, जिन्होंने 22 गोल दागे थे। वहीं, वैंकूवर व्हाइटकैप्स एफसी के ब्रायन व्हाइट 20 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि के साथ, मेसी एमएलएस के इतिहास में एक से अधिक बार गोल्डन बूट जीतने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

अपने चौथे एमएलएस सीजन में, मेसी ने केवल 31 रेगुलर-सीजन मुकाबलों में हिस्सा लेने के बावजूद सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके 26 गोल के साथ 17 असिस्ट भी शामिल रहे, जिससे उनका कुल योगदान 43 हो गया। यह एमएलएस के किसी एक सीजन में दर्ज किया गया तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

39 वर्षीय मेसी ने प्रति मैच 0.87 गोल के साथ लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने 6 बार एक से अधिक गोल करके भी शीर्ष स्थान साझा किया। प्रति 90 मिनट में गोल करने के मामले में वे 0.91 के औसत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

मेसी के इस सीजन की सबसे खास बात 'ओपन प्ले' से उनका शानदार प्रदर्शन रहा। उनके 26 गोलों में से केवल 1 गोल पेनाल्टी से आया था। इस तरह, उन्होंने पेनाल्टी के बिना 25 गोल किए, जो एमएलएस के इतिहास में एक सीजन में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह रिकॉर्ड भी मेसी के ही नाम है, जिन्होंने 2025 में पेनाल्टी के बिना 28 गोल किए थे।

इस नए गोल्डन बूट के साथ, मेसी ने गोल करने में अपनी निरंतरता का शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। साल 2025 में 29 गोल करने के बाद, मेसी एमएलएस के इतिहास में लगातार दो रेगुलर सीजन में कम से कम 25 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

पिछले तीन सीजन में, मेसी ने रेगुलर सीजन में कुल 75 गोल किए हैं। लीग के इतिहास में तीन सीजन की अवधि में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए गोलों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। वे 2023 के 'गोल्डन बूट' विजेता डेनिस बौंगा के साथ, लगातार तीन सीजन में कम से कम 20 गोल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।

इंटर मियामी के कप्तान का प्रभाव केवल गोल करने तक ही सीमित नहीं है। 2026 में उनके 43 गोल योगदान (गोल्स और असिस्ट्स) ने मेसी को एमएलएस के इतिहास में लगातार सीजन में कम से कम 40 गोल योगदान दर्ज करने वाला पहला खिलाड़ी बना दिया।

तीन सीजन की इस अवधि में मेसी का दबदबा और भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। साल 2024 से 2026 के बीच, उन्होंने गोल और असिस्ट मिलाकर कुल 127 गोल योगदान दिए हैं। यह आंकड़ा इसी अवधि में इवांडर द्वारा दर्ज किए गए 98 गोल योगदान से 28 अधिक है।

 

Have something to say? Post your comment
लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

: लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

: पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

 पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

: पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

: दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

: दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

: यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

: न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

: डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

X