Monday, 09 November 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

खेल

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त

Updated on Monday, November 09, 2026 11:15 AM IST

सिलहट: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। चौथे दिन के खेल तक कैरेबियन टीम ने कावेम हॉज के नाबाद शतक की मदद से 315 रन की शानदार बढ़त हासिल कर ली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 356 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने महज 27 रन तक 3 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद आमिर जंगू (133), केविन विकहम (61) और जस्टिन ग्रीव्स (51) ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मेजबान टीम से हसन महमूद ने 90 रन देकर 6 विकेट निकाले, जबकि तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 386 रन बनाकर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली। इस टीम ने 51 रन तक अपने 3 बल्लेबाजों को खो दिया था, जिसके बाद तौहीद हिरदॉय ने 11 चौकों और 22 छक्कों के साथ 242 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को लीड दिलाई। विपक्षी खेमे से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि जायडेन सील्स को 2 विकेट हाथ लगे।

वेस्टइंडीज ने चौथे दिन की समाप्ति तक 83 ओवरों का सामना किया और 3 विकेट गंवाकर 345 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने जोशुआ दा सिल्वा के साथ पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। जोशुआ 36 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कावेम हॉज ने मोर्चा संभाला।

हॉज ने ब्रैंडन किंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन, जबकि केविन विकहम के साथ तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

किंग 11 बाउंड्री के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केविन ने टीम के खाते में 78 रन का योगदान दिया। कैरेबियन टीम को 284 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जिसके बाद हॉज (18 बाउंड्री के साथ नाबाद 140 रन) ने आमिर जंगू (नाबाद 20) के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। इस पारी में तैजुल इस्लाम 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट निकाला है।

 

Have something to say? Post your comment
लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

: लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

: पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

 पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

: पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

: मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

: दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

: यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

: न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

: डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

X