Friday, 06 November 2026
BREAKING
• स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे • बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें • 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार • मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट • न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा • डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता • रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं • नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

खेल

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

Updated on Friday, November 06, 2026 13:37 PM IST

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई। इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा। दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी। न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है। अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा।

बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा। दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला।

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

वेलिंगटन में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

: डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

: एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

: वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

: टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

: ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

: विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

: 5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

X