Monday, 09 November 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

मनोरंजन

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

Updated on Saturday, November 07, 2026 15:36 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूरी की बेटी राहा कपूर 4 चार साल की हो गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंटीमेट, कार्टून-थीम वाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने इस इवेंट में हुई सारी मस्ती की झलक दिखाई। पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर राहा के साथ नजर आए, जब वो एक साथ उसका खास दिन मना रहे थे। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "हमारी राहा अब 4 साल की हो गई है।" एक और तस्वीर में राहा ग्रे चेक वाले आउटफिट और फ्लोरल स्कर्ट में लॉन में नंगे पैर चलती नजर आई, उसके बाल छोटे-छोटे हिस्सों में स्टाइल किए गए थे जिनमें रंग-बिरंगे क्लिप्स लगे थे। आलिया ने इस प्यारी तस्वीर को कैप्शन दिया, "हमारी प्यारी यूनिकॉर्न।"


एक्ट्रेस ने एक और क्लोज-अप मोमेंट भी शेयर किया, जिसमें वो राहा के गाल पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ऑब्सेस्ड।" एक और तस्वीर में राहा रेनबो-थीम वाली शीट पर कलर करती नजर आ रही हैं और कार्टून कैरेक्टर्स से सजे बर्थडे केक की तस्वीर भी इस कैरोसेल में दिखी। आलिया ने केक वाली तस्वीर को कैप्शन दिया, "ब्लेस्ड"।

बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। यह विवाह पंजाबी रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ था। कपल ने जून 2022 में ऐलान किया था कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके बाद 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म आलिया और रणबीर के घर हुआ था।


दोनों ने शुरुआत में राहा को मीडिया और पैपराजी की नजरों से काफी हद तक दूर रखा था लेकिन कपल ने बाद में क्रिसमस 2023 पर मीडिया और फैंस के सामने राहा का चेहरा दिखाया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने राहा को पब्लिक की नजरों से दूर रखना शुरू कर दिया था।

Have something to say? Post your comment
आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

: आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

: आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

: आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

: 'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

: जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

: चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

: हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

: 'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

: बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

: 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

X