Monday, 09 November 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

मनोरंजन

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

Updated on Saturday, November 07, 2026 15:22 PM IST

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी और रोजमर्रा की जिंदगी की अनिश्चितताओं पर एक नोट साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे कभी-कभी चश्मा, मोबाइल फोन या फिर यह भी भूल जाते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है। वहीं, दूसरी ओर उन्हें अपने स्कूल के दिनों की बातें आज भी बहुत साफ-साफ याद हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग फॉलोअर्स, हर रविवार शुभकामनाएँ देने वालों और 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के दर्शकों का भी आभार जताया, जो उनके ब्लॉग पर लगातार अपना प्यार, स्नेह और अपनापन बरसाते रहते हैं। अमिताभ ने लिखा, "...और दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी, काम और अन्य चीजों से भरी एक नियंत्रित जिंदगी... जब आप एक रूटीन में होते हैं, तो आपको वह रूटीन याद रहता है... लेकिन जब ऐसा नहीं होता, तो रूटीन का भी अपना एक अलग मिजाज बन जाता है... जिसे समझाना मुश्किल है... और यह कभी एक जैसा नहीं रहता..."


उन्होंने आगे कहा, "अरे! मैंने अपना चश्मा कहाँ रख दिया... मोबाइल कहाँ है... और सबसे अहम बात... मुझे आगे क्या करना था? कुछ घंटे पहले किए गए काम भी जैसे कहीं खो गए हैं... लेकिन 1960 में स्कूल की 8वीं कक्षा की बातें आज भी बिल्कुल साफ याद हैं... 66 साल पहले की बातें जैसे हथेली पर रखी हों... और अब... बस चीजों को ढूँढ़ता रहता हूँ!"
अमिताभ ने कहा, "हालाँकि, ब्लॉग पर लोगों से जुड़ने के लिए मुझे कभी कुछ ढूँढ़ना नहीं पड़ता... यह तो हर दिन की प्राथमिकता है... और न ही हर रविवार शुभकामनाएँ देने वालों को, या फिर केबीसी के दर्शकों को ढूँढ़ना पड़ता है, जो अपना प्यार, स्नेह और दिल छू लेने वाली मौजूदगी देते हैं... आप सभी के लिए मेरी प्रार्थनाएँ हैं।"


सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार को इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में देखा जा सकता है, जो मूल ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।
इसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें से उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। साथ ही, अगर वे किसी सवाल को लेकर निश्चित नहीं हैं, तो वे लाइफलाइन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अमिताभ इन दिनों फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment
आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

: आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

: आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

: आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

: 'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

: जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

: चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

: हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

: 4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

: बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

: 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

X