Friday, 06 November 2026
BREAKING
• स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे • बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें • 'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार • मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट • न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा • डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता • रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं • नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

मनोरंजन

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

Updated on Friday, November 06, 2026 13:39 PM IST

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन ने अपनी पत्नी जेनिफर फ्लेविन के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता ने पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि जेनिफर हर दिन उनके साथ हैं।

स्टेलोन ने इंस्टाग्राम पर जेनिफर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि जेनिफर हर दिन मेरे साथ हैं।"

स्टेलोन की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

स्टेलोन ने मई 1997 में जेनिफर फ्लेविन से शादी की थी। दोनों की तीन बेटियां हैं, जिनके नाम सोफिया, सिस्टीन और स्कारलेट हैं।

स्टेलोन इन दिनों अपने चर्चित प्रोजेक्ट 'फ्रिस्को किंग' को लेकर चर्चा में हैं। यह प्रोजेक्ट उनकी लोकप्रिय सीरीज 'तुल्सा किंग' से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, 'तुल्सा किंग' का पहला सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में स्टेलोन ने ड्वाइट 'द जनरल' मैनफ्रेडी का किरदार निभाया है। कहानी न्यूयॉर्क के एक माफिया सरगना की है, जो जेल से रिहा होने के बाद ओक्लाहोमा के तुल्सा शहर भेज दिया जाता है। वहां वह अपना आपराधिक नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश करता है।

सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसका चौथा सीजन लाया गया है। इसके साथ ही इसका स्पिन-ऑफ शो 'फ्रिस्को किंग' भी बनाया जा रहा है, जिसमें सैमुअल एल. जैक्सन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

स्टेलोन ने साल 1970 में फिल्म 'द पार्टी एट किट्टी एंड स्टड्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 1974 में आई फिल्म 'द लॉर्ड्स ऑफ फ्लैटबुश' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उन्हें सिनेमा में पहचान मिलने लगी। इसके बाद साल 1976 में उन्होंने फिल्म 'रॉकी' की कहानी लिखी और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई। यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई और उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली।

स्टेलोन ने 'रॉकी' के बाद 'फर्स्ट ब्लड' में जॉन रैम्बो का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे सैनिक की भूमिका निभाई थी, जो युद्ध के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहा होता है। रैम्बो का यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि स्टेलोन ने पांच फिल्मों में इसे निभाया।

1980 से लेकर 1990 के दशक तक स्टेलोन हॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने 'कोबरा', 'टैंगो एंड कैश', 'क्लिफहैंगर', 'डिमोलिशन मैन' और 'द स्पेशलिस्ट' जैसी कई एक्शन फिल्मों में काम किया।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

: बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

: मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

: ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

: सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

: 'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

: सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

: तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

: सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

: हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

X