Thursday, 05 November 2026
BREAKING
• अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा • पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन • रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम • वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत • टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल • आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल • ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे • सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

खेल

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

Updated on Thursday, November 05, 2026 11:46 AM IST

निंगबो (चीन): बुल्गारिया के कार्लोस नासर ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुषों की 95 किलोग्राम कैटेगरी में तीनों वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना चौथा विश्व खिताब जीता। चीन के निंगबो में आयोजित प्रतियोगिता में 21 वर्षीय नासर ने स्नैच में 185 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 230 किलोग्राम का वजन उठाया। इस तरह उनका कुल वजन 415 किलोग्राम रहा, जो कजाकिस्तान के नुरगिसा अडिलेतुली से 16 किलोग्राम अधिक था। 2024 ओलंपिक चैंपियन नासर अब 89 किलोग्राम कैटेगरी से ऊपर आ गए हैं।

प्रतियोगिता में अडिलेतुली ने 399 किलोग्राम के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि 2024 एशियन गेम्स के चैंपियन, ईरान के अली अलीपोर ने 396 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। चीन के कियान फेइक्सियांग 385 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहे।

नासर ने अपने सभी छह प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए। उन्होंने 'स्नैच' में 175 किलोग्राम, 180 किलोग्राम और 185 किलोग्राम वजन उठाया, जिसके बाद 'क्लीन एंड जर्क' में 213 किलोग्राम, 220 किलोग्राम और 230 किलोग्राम का वजन सफलतापूर्वक उठाया।

उनका आखिरी क्लीन एंड जर्क प्रयास 220 किलोग्राम के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड से बेहतर था, जबकि उनका कुल वजन (415 किलोग्राम) अलीपोर द्वारा सितंबर में बनाए गए 398 किलोग्राम के पिछले विश्व रिकॉर्ड से कहीं अधिक था। इस जीत के साथ नासर ने अपना चौथा विश्व खिताब हासिल किया और वेटलिफ्टिंग के शीर्ष एथलीट्स में अपनी जगह और मजबूत कर ली।

निंगबो में आयोजित यह चैंपियनशिप 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत है।

इससे पहले, मंगलवार को वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डीपीआर कोरिया की सोंग कुक हयांग ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में तीनों विश्व रिकॉर्ड तोड़े। 25 वर्षीय सोंग ने स्नैच में 122 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 153 किलोग्राम का भार उठाया, जिससे उनका कुल वजन 275 किलोग्राम हो गया। इस तरह उन्होंने सितंबर में एशियन गेम्स के दौरान बनाए गए अपने ही तीन विश्व रिकॉर्ड्स में क्रमशः 1 किलोग्राम, 1 किलोग्राम और 2 किलोग्राम का सुधार किया। उनकी हमवतन री सुक ने कुल 259 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि कोलंबिया की जूलियथ रोड्रिगेज ने 245 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 

Have something to say? Post your comment
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

: टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

: ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

: विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

: 5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

: ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

: हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

: राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

X