Friday, 06 November 2026
BREAKING
• एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी • गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला • '1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले • महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई • 'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती • धान खरीद पोर्टल की तकनीकी खामियों से किसान परेशान, सरकार तत्काल समाधान करे : सैलजा • पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग • पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया • Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम • शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

Updated on Thursday, November 05, 2026 18:56 PM IST

पटियाला : पंजाब में धान की कटाई के बीच पराली जलाने की घटनाएं लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 4 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 2,347 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन मामलों में विभाग की ओर से 40.37 लाख रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है। अब तक 23.05 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर 1,942 खेतों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 868 स्थानों पर आग लगने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 801 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए 647 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 723 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से 689 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

तरनतारन जिले में पराली जलाने की सबसे अधिक 558 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद फिरोजपुर में 316, अमृतसर में 207, बठिंडा में 167 और संगरूर में 163 मामले सामने आए हैं। इससे स्पष्ट है कि राज्य के कई जिलों में पराली जलाने की समस्या अभी भी बनी हुई है।

पटियाला में अब तक पराली जलाने की 110 घटनाएं दर्ज की गई हैं। विभाग की ओर से 67 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 24 स्थानों पर आग की पुष्टि हुई। इन मामलों में 15 पर पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। कुल 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 35 हजार रुपए की वसूली हो चुकी है। वहीं, पराली जलाने के मामलों में 21 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 10 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। जिले में 25 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।
पीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 85.10 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि प्रशासन की ओर से निरीक्षण, जुर्माना, एफआईआर और अन्य कार्रवाई की जा रही है, लेकिन खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment
पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

: पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

: पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

: स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

: जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

पीएनबी द्वारा कालेवाल में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

: पीएनबी द्वारा कालेवाल में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. और पी.सी.एस. की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी

: भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. और पी.सी.एस. की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

: ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

: ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

: अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

X