Friday, 06 November 2026
BREAKING
• एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी • गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला • '1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले • महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई • 'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती • धान खरीद पोर्टल की तकनीकी खामियों से किसान परेशान, सरकार तत्काल समाधान करे : सैलजा • पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग • पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया • Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम • शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

पंजाब

पीएनबी द्वारा कालेवाल में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

Updated on Thursday, November 05, 2026 18:41 PM IST

कुराली : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए चलाए विशेष संतृप्ति अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय मोहाली द्वारा ग्राम पंचायत कालेवाल, कुराली, जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर श्री पंकज सेतिया, एसडीएम खरड़ श्री गुरमीत सिंह, पंजाब नेशनल बैंक मोहाली के सर्कल प्रमुख श्री बिश्वजीत बिस्वाल, नाबार्ड के डीजीएम श्री अरुण कुमार, एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के एजीएम श्री कुंदन कुमार, पंजाब ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री दिनेश कुमार, ग्राम कालेवाल की सरपंच श्रीमती सुरिंदर कौर तथा लीड जिला मैनेजर मोहाली श्री एम.के. भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, सीएफएल केंद्रों, वित्तीय साक्षरता केंद्रों और बैंकों के बैंकिंग संवाददाताओं ने भाग लिया।

पीएनबी के डीजीएम श्री बिश्वजीत बिस्वाल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्र के लोगों को बेहतर ग्राहक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में बैंक की मजबूत उपस्थिति और प्रमुख बैंक होने के नाते पीएनबी क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए विशेष जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभियान को सुचारू रूप से लागू करते हुए सभी पात्र एवं वंचित लाभार्थियों तक वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में बैंक की सभी शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कालेवाल द्वारा गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर श्री पंकज सेतिया ने सभी बैंकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बैंक खातों की केवाईसी एवं नामांकन संबंधी विवरण अपडेट करने पर जोर दिया। साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

एसएलबीसी पंजाब के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री रामकिशोर मीणा ने अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों का पंजीकरण, आधार सीडिंग, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत नए खाते खोलना तथा निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय करना जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा जन धन एवं अन्य बचत खातों की पुनः केवाईसी, लंबित खातों के लिए सी-केवाईसी आईडी तैयार करना, बचत खातों एवं लॉकरों में नामांकन अपडेट करना और निष्क्रिय अथवा लावारिस जमा राशि की वापसी की प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, सावधानियों तथा शिकायत दर्ज करवाने संबंधी जागरूकता भी प्रदान की जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना से वंचित रह गए पात्र किसानों का मौके पर पंजीकरण भी किया जा रहा है।

एसडीएम खरड़ श्री गुरमीत सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पैदा करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान स्वयं सहायता समूहों, आरएसईटीआई संस्थान मोहाली तथा सीएफएल केंद्र माजरी द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। विद्यार्थियों द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

लीड जिला मैनेजर मोहाली श्री एम.के. भारद्वाज ने आम लोगों से अपील की कि वे इस विशेष संतृप्ति अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी करके भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर श्री गुलशन कुमार, पीएनबी के चीफ मैनेजर श्री गुरमीत छाबड़ा, आरबीआई चंडीगढ़ के एजीएम श्री सुधीर सिद्धू, नाबार्ड की डीडीएम श्रीमती आंचल शर्मा तथा क्षेत्र में कार्यरत अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

: पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

: पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

: पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

: स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

: जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. और पी.सी.एस. की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी

: भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. और पी.सी.एस. की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

: ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

: ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

: अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

X