Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

हरियाणा

अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated on Tuesday, November 03, 2026 20:50 PM IST

अंबाला : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक में शहीद स्मारक के लोकार्पण समारोह और गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं के साथ जनसभा स्थल गांधी ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर का दिन हरियाणा और देश के लिए राष्ट्रीय उत्सव का दिन होगा। यह ऐतिहासिक अवसर उन असंख्य वीर शहीदों और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का है, जिन्होंने 1857 की क्रांति में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मां अंबा की पावन धरती अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक उन वीर बलिदानियों के संघर्ष, त्याग और शौर्य को समर्पित है, जिनके योगदान को इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले प्रत्येक वीर नायक और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक इसी राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का इस ऐतिहासिक स्मारक के लोकार्पण के लिए अंबाला पहुंचना समूचे हरियाणा के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह स्मारक न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित भी करेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

गांधी ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनदीप राणा, जिला प्रभारी श्री मदन चौहान, एससी आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती स्वर्ण कौर, भाजपा प्रदेश सचिव श्रीमती गुरप्रीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाहवा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण

मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी

: मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा

: हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला

: हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी

: हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी

अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

: अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

: 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

: विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

: लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

X