Monday, 02 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

Updated on Monday, November 02, 2026 20:49 PM IST

अंबाला : अंबाला छावनी में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के 5 नवम्बर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटन को लेकर अम्बाला जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में शहीद स्मारक में बैठक हुई जिसमें सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने शहीदी स्मारक का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इससे पहले आयुक्त एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग ने शहीदी स्मारक के उद्घाटन से संबंधित कार्यक्रम की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।


केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांधी ग्राउंड का दौरा किया
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड का दौरा कर आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, कलाकारों के लिए मंच, मीडिया गैलरी तथा पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अम्बाला छावनी में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857 का लोकार्पण करेंगे और गांधी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को सम्बोंधित करेगें। उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक 1857 की क्रांति के वीर शहीदों और गुमनाम क्रांतिकारियों के बलिदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि लगभग 22 एकड़ में फैले इस स्मारक में 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों को 22 गैलरियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्मारक में लगभग 700 शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढिय़ां देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के योगदान और बलिदान से परिचित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
इस मौके पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, एडीपीआर मनीष लौहान, शहीद स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, संयुक्त निदेशक नीरज कुमार, अधीक्षक अभियन्ता भूपेन्द्र, कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण व एजेन्सी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

: अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

: विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

: लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

: सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

: भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

: रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

: विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी

X