Monday, 02 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

Updated on Monday, November 02, 2026 20:45 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूर्ण रूप से विकसित हरियाणा का निर्माण तभी संभव है, जब इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी हो और एक जागरूक समाज तैयार किया जाए। जनप्रतिनिधि समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोग उनकी बात सुनते हैं और उनके आचरण का अनुसरण करते हैं। इसलिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि को समाज के लिए रोल मॉडल बनकर संवैधानिक मूल्यों और जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। हरविन्द्र कल्याण सोमवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा द्वारा संविधान पखवाड़े के तहत आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रदेश के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि एक स्थान पर एकत्र हुए हैं। यह सम्मेलन हरियाणा के 60 वर्षों के सफर को याद करने के साथ-साथ भविष्य के विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का अवसर है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा सहित मंत्रीगण, विधायकगण उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर जनप्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन किया। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों के विधानमंडलों और विधायिकाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न विधानसभाओं के बीच अच्छी कार्यप्रणालियों और नवाचारों को साझा करने से सभी को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि ओम बिरला के मार्गदर्शन और लोकसभा के सहयोग से हरियाणा विधान सभा में भी विधायिका को सशक्त बनाने के लिए अनेक गतिविधियां शुरू की गई हैं।


हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि हरियाणा विधानसभा की गतिविधियों तथा कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री का निरंतर सहयोग मिलता है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा, मंत्रियों, वर्तमान एवं पूर्व विधायकों तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 में जब हरियाणा अलग राज्य बना, तब प्रदेश के सामने सीमित संसाधन थे और प्रदेश के सामने बड़ी चुनौती थी। उस समय लोगों के मन में यह सवाल था कि प्रदेश किस तरह आगे बढ़ेगा। लेकिन बुजुर्गों के परिश्रम, किसानों, मजदूरों, उद्यमियों की मेहनत और समय-समय पर मिले कुशल नेतृत्व के कारण आज हरियाणा ने देश के मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। प्रदेश के खिलाड़ियों और वीर जवानों ने भी अपने पुरुषार्थ और साहस से हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव, संघर्ष और परिश्रम से प्रदेश की तरक्की में योगदान दिया है। उन्होंने विधानसभा में चर्चा के माध्यम से लोगों की समस्याएं उठाईं, नीतियां बनाने और कानून निर्माण में भूमिका निभाई तथा कठिन परिस्थितियों में समाज को दिशा देने का काम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन के आगामी सत्रों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अनुभव से नए और युवा विधायकों को मार्गदर्शन मिलेगा।
कल्याण ने कहा कि लोकसभा के सहयोग से हरियाणा विधानसभा में संसदीय प्रणाली, विधायिका और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आमजन की रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित की गई हैं। इन प्रयासों में लोकसभा का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का विशेष आभार व्यक्त किया।


उन्होंने बताया कि संविधान पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जनभागीदारी बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके तहत युवा संसद का आयोजन होगा और संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं तथा पंचायतों और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज का जनप्रतिनिधि सम्मेलन सभी के लिए सामूहिक संकल्प लेने का अवसर है। अतीत से सीख लेकर और अपने अनुभव के आधार पर सभी को विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी और जागरूकता के बिना पूर्ण विकास की कल्पना संभव नहीं है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और उन्हें विकास की प्रक्रिया से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

: अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

: 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

: लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

: सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

: भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

: रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

: विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी

X