शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को लेकर कहा कि विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है और लोकतंत्र में रैलियों व आंदोलनों के जरिए अपनी बात रखना इसकी महत्वपूर्ण विशेषता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्हें खुशी है कि जनता यह समझ रही है कि राहुल गांधी SIR के जरिए कथित धांधली को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आवाज को उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र में ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है।