Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

Updated on Friday, October 30, 2026 20:45 PM IST

शिमला : दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो के माध्यम से संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र हित और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़े वोट चोरी के मुद्दे पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, हमारी ताकत और हमारे भविष्य का आधार है। इसी अधिकार के माध्यम से हम अपनी सरकार चुनते हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा, "ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चल रही राहुल गांधी की इस मुहिम में अपनी आवाज बुलंद करें।"


बीते दिन 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही, उन्होंने 'हर भारतीय' से अपील की थी कि वे 1 नवंबर को 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल हों। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वेणुगोपाल ने विपक्षी गठबंधन की रैली को 'चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ' का नाम दिया और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
Himachal: सुक्खू सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, दोगुनी हुई दूध प्रोत्साहन राशि...₹14 करोड़ का बजट मंजूर

: Himachal: सुक्खू सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, दोगुनी हुई दूध प्रोत्साहन राशि...₹14 करोड़ का बजट मंजूर

हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

X