Monday, 02 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

पंजाब

पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

Updated on Monday, November 02, 2026 20:19 PM IST

पंजाब : आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में एक और बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले के दो विधायकों के बाद अमृतसर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह जून 2025 में ही आम आदमी पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित किए जा चुके थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कुंवर विजय प्रताप ने एक्स पोस्ट में कहा, "अमृतसर के मेरे भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा। आपके सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद से हमें मिलकर एक सामूहिक प्रयास करना होगा। हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा। आज पंजाब नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है। ऐसे में फिर से एक प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाना होगा।"


कुंवर विजय ने आगे कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, एक विधायक के तौर पर मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे किए हैं, यानी वे सभी काम पूरे किए हैं, जो एक विधायक को करने चाहिए। इसके अलावा, पार्षद, मेयर और सांसद के कार्यक्षेत्र अलग होते हैं। मैंने अपने द्वारा किए गए कार्यों का क्षेत्र-वार विवरण भी दिया है, जो समाचार पत्रों और मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति में 'माई-बाप' (हुक्म चलाने वाली) संस्कृति को खत्म किया और जनता को अपनी प्रेरणा मानकर काम किया।"


उन्होंने आगे कहा, "पंजाब विधानसभा में मैंने हमेशा अमृतसर के लोगों की आवाज उठाई। मैंने पानी और सीवेज की समस्याओं से लेकर सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नालों, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी कॉलेज और बरगारी बेअदबी मामले जैसे मुद्दों को पूरी बेबाकी से उठाया। यह पहली बार था जब पंजाब विधानसभा में किसी ने विशेष इलाकों और मोहल्लों का नाम लेकर वहां की समस्याओं को उठाया। आपके साथ मिलकर एक भविष्य की रणनीति बनाते हुए, मेरा लक्ष्य एक साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना होगा। मेरा एकमात्र उद्देश्य है, 'पंजाब सबसे पहले'। इसके अलावा, मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है।"
इससे पहले पंजाब के पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Have something to say? Post your comment
आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

: आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

: चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

: बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

: लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

: हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

: पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

: पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

X