Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

पंजाब

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

Updated on Sunday, November 01, 2026 20:51 PM IST

संगरूर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवम्बर को पंजाब में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसे लेकर पंजाब के संगरूर में तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और ड्रग्स को लेकर निशाना साध सकते हैं। आईएएनएस से बातचीत के दौरान विजय इंदर सिंगला ने कहा कि संगरूर में 4 नवम्बर को सुबह 10 बजे कांग्रेस की रैली होगी। इसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। यह एक ऐतिहासिक रैली होगी और 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। पंजाब के मुद्दों से हम सभी वाकिफ हैं। पंजाब और पंजाब के लोग ऐसा पंजाब नहीं चाहते थे, जैसा पंजाब आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से काम किया है, उससे ड्रग्स का नशा घर-घर तक पहुंच गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति हम सभी देख रहे हैं। गैंगस्टर फिरौती मांग रहे हैं। पुलिसकर्मियों समेत आम लोगों की दिनदहाड़े हत्या की जा रही है। ये सभी मुद्दे हैं, जो जनता के सामने हैं।


उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बकरियों, मुर्गियों और फसलों आदि का मुआवजा देने, रोजगार उपलब्ध कराने और लोगों के मन में उम्मीद जगाने की बात कही गई थी लेकिन 5 वर्षों में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। हाल ही में दो विधायक आम आदमी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और न जाने कितने अन्य जाने वाले हैं।
विजय इंदर सिंगला ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 10 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी। कांग्रेस पंजाब को एक अच्छा शासन देगी, जिसमें युवाओं का बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। ड्रग्स पर रोक लगाने के लिए हम कठोर कदम उठाएंगे।


उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को खुलकर काम नहीं करने दिया जा रहा है। राजनीतिक लोगों द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा है या फिर उसके कामकाज में हस्तक्षेप किया जा रहा है। पंजाब की हालत नाजुक हो चुकी है। 4 नवम्बर को इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस फगूवाला गांव में सभा करने वाली है। यह 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आज सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है। दरअसल, पंजाब को सुरक्षित बनाए जाने की आवश्यकता है। ड्रग्स को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी ड्रग्स रोकने में असफल रहे हैं। ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में लोग नहीं गए क्योंकि वे इन सबकी सच्चाई जानते हैं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

: पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

: हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल; कहा- अपने घरेलू मैदान पर खेलना बेहद रोमांचक अनुभव

: भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल; कहा- अपने घरेलू मैदान पर खेलना बेहद रोमांचक अनुभव

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

: राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

: मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

X