Monday, 02 November 2026
BREAKING
• पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन • चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर • बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर • लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल • हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की • दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

Updated on Monday, November 02, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़ : हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चा स्कूल आते-जाते समय पूरी तरह सुरक्षित रहे।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्ष 2025 से सितंबर 2026 तक सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत प्रदेशभर में कुल 13,995 स्कूल बसों की जांच की गई। इनमें से 3,621 बसों के चालान किए गए, जबकि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 31 बसों को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान जिला स्तरीय स्कूल वाहन जांच समितियों द्वारा 8,325 स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 2,026 बसों के चालान किए गए और 24 बसों को जब्त किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जनवरी से सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 5,670 स्कूल बसों की जांच की गई। इनमें से 1,595 बसों के चालान किए गए तथा सुरक्षा मानकों पर खरी न उतरने वाली 7 बसों को जब्त किया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने बच्चों की जिंदगी से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने उपायुक्तों, जिला स्कूल वाहन जांच समितियों, संबंधित विभागों, स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जांच के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

स्कूल प्रबंधन, ट्रांसपोर्टरों और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूलों से अपील की कि केवल उन्हीं वाहनों का इस्तेमाल किया जाए, जो सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को सभी नियमों का पूर्ण पालन करने तथा अभिभावकों को किसी भी तरह के उल्लंघन की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का आग्रह किया।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी, ताकि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा प्रतिदिन सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंचे और सकुशल अपने घर लौटे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

: पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

: चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

: लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

: हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

: पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

: पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

: हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

X