Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राष्ट्रीय

राम मंदिर का पूरा ब्योरा अब वेबसाइट पर दिखेगा, विवादों से बचने के लिए ट्रस्ट की नई पहल

Updated on Tuesday, July 14, 2026 10:54 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बीच कई अन्य दान को लेकर आरोपों भी लग रहे हैं। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने भविष्य में इन आरोपों से बचने का तरीका निकाल लिया है। पूरी व्यवस्था को पारदर्शी करने के लिए न्यास आगे बढ़ चुका है। इसके अन्तर्गत राम मंदिर से होने वाली आय वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया है। दान पात्रों के अलावा दान काउंटरों से होने वाली आय के अलावा (एफसीआरए) विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत निर्धारित खाते में अंतरित धनराशि के अलावा बैंकों से अलग-अलग प्राप्त होने वाले ब्याज का पूरा ब्योरा राम मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।


वेबसाइट पर प्रतिमाह होने वाली आय का ब्योरा मौजूद रहेगा। इसके अतिरिक्त राम मंदिर ट्रस्ट पहली बार रामलला को दान में दी जाने वाली बहुमूल्य वस्तुओं का भी हिसाब किताब वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा राजस्व और पूंजीगत व्यय का भी लेखा-जोखा वेबसाइट पर सुलभ कराया जाएगा। अभी तक हर चौथे महीने ट्रस्ट कार्यकारिणी की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष और बीते वित्तीय वर्ष के आय-व्यय के ब्योरे के साथ तुलनात्मक अध्ययन भी प्रस्तुत किया जाता था।


ट्रस्ट के सदस्यों को ब्योरे की प्रतियां भी जाती थीं। फिर बहुमूल्य वस्तुओं का हिसाब किताब लिखित रूप में नहीं दिया जाता था। यह अलग बात है कि ट्रस्ट महासचिव चंपतराय मौखिक जानकारी सभी ट्रस्टियों के साथ साझा करते रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट को ताजा झटका लगने के बाद सभी ट्रस्टियों को यह जानकारी लिखित रूप में देना तय किया ही है, साथ ही पब्लिक डोमेन में जानकारी सार्वजनिक करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि बीते घटनाक्रम में जिस प्रकार दानदाताओं का एक वर्ग मीडिया में सामने आकर अनेकानेक आरोप मढ़ रहा था, उससे ट्रस्ट की छवि को गहरा आघात लगा है, भले ही वह राजनीतिक बिसात के मोहरे थे लेकिन ट्रस्ट की संवादहीनता ने भी उत्प्रेरक की भूमिका निभाई।


सीईओ की नियुक्ति के लिए भी कदम बढ़ा
वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई शाम 4 बजे तक ई-मेल आईडी search committee .srjbt@gmail.com पर स्वीकार किए जाएंगे। यह भी साफ कर दिया है कि चयनित सीईओ ट्रस्ट के महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने अधिकृत एक्स हैंडल पर आवेदन का प्रारूप और सेवा शर्तें जारी की हैं।


यह होगी योग्यता
सीईओ के लिए जरूरी योग्यता और वरीयता भी साफ कर दी है। सीईओ के आवेदक का हिन्दू, वैष्णव और श्रीराम का भक्त होना अनिवार्य शर्त है। किसी मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले को वरीयता दी जाएगी।सीईओ की तैनाती तीन वर्ष के लिए होगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा अवधि बढ़ाई जा सकती है। न्यूनतम योग्यता स्नातक है और 50 से 70 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।


सहमति से तय होगा वेतन
वेतन-भत्ते और सुविधाएं आपसी बातचीत व सहमति से तय की जाएंगी। आवेदक को किसी बड़े संस्थान, संगठन, विभाग तथा कंपनी में प्रबंधकीय दायित्व में 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह बहुआयामी जैसे सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा आदि विधि आदि में हो। किसी हिन्दू धार्मिक संस्था में प्रबंधन का अनुभव वाले को वरीयता दी जाएगी। हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है।

 

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

X