Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

Updated on Saturday, October 31, 2026 20:22 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला जनप्रतिनिधि सम्मेलन संवैधानिक मूल्यों, हरियाणा की विकास यात्रा और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को हासिल करने में जनभागीदारी की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श का मंच बनेगा।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि सम्मेलन में इस बात पर विशेष मंथन होगा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनप्रतिनिधि किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। सम्मेलन में कई प्रमुख हस्तियां अपने विचार रखेंगी, जबकि 31 विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने की इच्छा जताई है।
सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ होगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का सामूहिक छायाचित्र लिया जाएगा। सम्मेलन का पहला सत्र सुबह 10:25 बजे शुरू होगा। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण स्वागत भाषण के साथ सत्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद क्रमश: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने विचार रखेंगे।

सत्र के अंत में संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। दोपहर भोज के बाद दूसरा सत्र दोपहर 1:25 बजे शुरू होगा। इस सत्र में वर्तमान और पूर्व विधायक ‘हरियाणा की प्रगति का गौरवमयी सफर तथा विकसित हरियाणा के लक्ष्य हेतु जनभागीदारी व नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इस सत्र में हरियाणा की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में जनसहभागिता, नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों की भूमिका पर चर्चा होगी। सम्मेलन का समापन सत्र शाम 5 बजे शुरू होगा। इस सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य भाषण देंगे। इससे पहले क्रमश: विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विचार रखेंगे।

विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। जनप्रतिनिधि सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा हरियाणा के समग्र विकास में जनभागीदारी की भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करना है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

X