Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राष्ट्रीय

नागपुर में शुरू हुई तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक, टिकाऊ परिवहन पर मंथन

Updated on Friday, July 10, 2026 14:45 PM IST

भारत की ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता के तहत महाराष्ट्र के नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) की बैठक गुरुवार को शुरू हुई। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी टिकाऊ, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों को विकसित करने तथा इस क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।

परिवहन सहयोग पर दो दिनों तक होगी चर्चा
अगले दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में टिकाऊ परिवहन अवसंरचना, हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी), मजबूत लॉजिस्टिक्स, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर जोर
प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “मजबूती, नवाचार, सहयोग और दीर्घकाल के लिए निर्माण” एक जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य कुशल, टिकाऊ और मजबूत परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

छह प्रमुख प्राथमिकताओं पर फोकस
वी. उमाशंकर ने बताया कि भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान परिवहन क्षेत्र के लिए छह प्रमुख प्राथमिकताएं तय की हैं। इनमें दीर्घकालिक अवसंरचना विकास, टिकाऊ विमान ईंधन (एसएएफ), परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी, शहरी मोबिलिटी, मजबूत लॉजिस्टिक्स और रेलवे अनुसंधान में सहयोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच ज्ञान साझा करना, तकनीकी सहयोग बढ़ाना, संस्थागत साझेदारी को मजबूत करना और क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करना है।

पिछली बैठकों की प्रगति को मिलेगा आगे बढ़ाने का अवसर
सचिव ने कहा कि प्रस्तावित पहलें पिछली ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह बैठकों में हुई प्रगति पर आधारित हैं और दीर्घकालिक सहयोग की मजबूत नींव तैयार करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्य देश नवाचार आधारित, पर्यावरण-अनुकूल और लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

वर्चुअल बैठकों के बाद हुआ आयोजन
उन्होंने बताया कि नागपुर में आयोजित यह बैठक पांच वर्चुअल तैयारी बैठकों के बाद आयोजित की जा रही है, जिनमें सदस्य देशों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यही सहयोग की भावना आगामी चर्चाओं और साझा निर्णयों में भी दिखाई देगी।

विस्तारित ब्रिक्स की बढ़ती भूमिका
वी. उमाशंकर ने कहा कि विस्तारित ब्रिक्स समूह आज विश्व की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी का 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में परिवहन क्षेत्र में बेहतर सहयोग से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आपूर्ति श्रृंखलाएं अधिक सुदृढ़ बनेंगी और टिकाऊ आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दो दिनों की चर्चा आगामी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक के लिए ठोस परिणामों का आधार तैयार करेगी।

11 जुलाई को होगी मंत्रिस्तरीय बैठक
तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक के बाद 11 जुलाई 2026 को नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

X