Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राष्ट्रीय

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

Updated on Monday, July 06, 2026 11:30 AM IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।

जयशंकर ने जताया आभार
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि दोहा में शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात कर खुशी हुई। उन्होंने भारत के नागरिकों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए कतर सरकार का आभार व्यक्त किया। जयशंकर ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके प्रभाव को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

चार देशों की यात्रा पर हैं विदेश मंत्री
विदेश मंत्रालय के अनुसार, एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य इन चारों देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
कतर के विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्रीय घटनाक्रम, वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजारों पर उनके प्रभाव और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कूटनीतिक समाधान पर दोनों देशों की सहमति
बैठक में दोनों पक्षों ने विवादों और टकरावों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीतिक तरीकों के महत्व पर जोर दिया। उनका मानना था कि इससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एवं स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देश संयुक्त कार्य तंत्र और द्विपक्षीय समितियों को सक्रिय कर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।

भारत-कतर संबंध लगातार हो रहे मजबूत
भारत और कतर के बीच लंबे समय से मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी नींव पुराने व्यापारिक रिश्तों और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संपर्क पर आधारित है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित हुए थे और वर्ष 2023 में इन संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार, ऊर्जा, व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में कतर के अमीर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

X