Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

Updated on Monday, July 06, 2026 11:21 AM IST

जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए 24,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने रविवार को, यात्रा के तीसरे दिन, पवित्र गुफा में दर्शन किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम तक बालटाल और पहलगाम-चंदनवाड़ी के दोनों मार्गों से 24,648 तीर्थयात्रियों ने 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में दर्शन किए थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को यात्रा शुरू होने के बाद पिछले दो दिनों में गुफा मंदिर में कुल 32,313 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। शुरुआत से लेकर अब तक पिछले तीन दिनों में 56,961 तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, मंदिर क्षेत्र में मौसम आंशिक रूप से बादल वाला था लेकिन रविवार को पूरे दिन दोनों मार्गों पर यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हुई। दर्शन करने वाले तीर्थयात्री रविवार शाम तक अपने-अपने शिविरों की ओर लौट गए।

बालटाल और नुनवान बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ है क्योंकि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों से निर्धारित तिथि से पहले दर्शन के लिए न जाने की अपील के बावजूद हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन देश के विभिन्न हिस्सों से इन दोनों बेस कैंपों में तीर्थयात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं।

यह तीर्थयात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से एक साथ आयोजित की जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा करने की योजना बना रहे अपंजीकृत तीर्थयात्रियों से अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है क्योंकि श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ के कारण 9 जुलाई तक सभी पंजीकरण स्लॉट बुक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने यह भी घोषणा की कि रविवार से केवल पंजीकृत तीर्थयात्रियों को ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी जबकि अपंजीकृत श्रद्धालुओं को नए पंजीकरण कोटा उपलब्ध होने तक निर्धारित चौकियों पर रोक दिया जाएगा। जम्मू में भी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ है क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों यात्री प्रतिदिन दर्शन करने के लिए यहां आ रहे हैं। तवी नदी के किनारे, राम मंदिर, पुरानी मंडी और गीता भवन के पास स्थित पंजीकरण और टोकन वितरण काउंटरों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

सोमवार सुबह से ही पंजीकरण और टोकन काउंटरों के सामने तीर्थयात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीर्थयात्रा की विभिन्न तिथियों के लिए 5,000 अपंजीकृत यात्रियों का पंजीकरण कराया गया था। 57 दिनों तक चलने वाला यात्रा श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्योहारों पर समाप्त होगा।

रामबन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल जी जादू ने बात करते हुए कहा, “हर साल की तरह रामबन हेल्थ डिपार्टमेंट अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने पूरे रास्ते में 16 टीमें तैनात की हैं। ये टीमें अलग-अलग जगहों और ट्रांजिट सेंटरों पर मौजूद हैं। दो खास जगहों चंदरकोट यात्री निवास और लैंबर यात्रा कैंप ग्राउंड पर हमने मिनी-हॉस्पिटल बनाए हैं।”

उन्होंने कहा कि इन दोनों जगहों पर चार-चार बेड की सुविधा है। यहां ईसीजी जैसी जरूरी कार्डियक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, अस्थमा के मरीजों के लिए नेबुलाइज़र और कार्डियक मॉनिटर उपलब्ध हैं। ये मिनी-हॉस्पिटल 24/7 काम करते हैं। पूरी यात्रा के रास्ते को कवर करने और इमरजेंसी से निपटने के लिए हमने लगभग 75 लोगों की मेडिकल टीम तैनात की है, जिसमें करीब 20 डॉक्टर और 50 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

X