Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राष्ट्रीय

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Updated on Sunday, July 05, 2026 12:26 PM IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन परिसर शामिल है, जहां भारी जलभराव के चलते यात्रियों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के प्रभाव को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

4 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 5 जुलाई सुबह 5:30 बजे तक दर्ज वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, विखरोली में सबसे अधिक 253.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद राम मंदिर क्षेत्र में 252.5 मिमी, सांताक्रूज में 224.5 मिमी, भायखला में 172.5 मिमी, विद्याविहार में 169.0 मिमी, कोलाबा में 165.5 मिमी, सायन में 157.5 मिमी और चेंबूर में 136.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मुंबई के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

वहीं, लगातार बारिश का असर रेलवे सेवाओं पर भी देखने को मिला। लोकमान्य तिलक टर्मिनस परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए भी अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं। कोंकण क्षेत्र और पुणे घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां लगातार भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका जताई गई है। वहीं, पुणे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई हैं।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

: पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

: बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

: अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

X