Monday, 02 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

निर्माण कार्यों पर 2 साल की रोक की सिफारिश नहीं की गई: नीति आयोग

Updated on Tuesday, May 12, 2026 20:33 PM IST

नई दिल्ली : नीति आयोग ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया संकट और बढ़ते आर्थिक दबावों के कारण देश भर में बड़े निर्माण और तोड़फोड़ (डिमोलिशन) कार्यों पर 2 साल की रोक लगाने की सिफारिश की गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए सरकारी थिंक टैंक ने साफ कहा कि उसने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने जैसी कोई सिफारिश नहीं की है।

बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट किया जाता है कि निर्माण कार्यों पर रोक लगाने को लेकर नीति आयोग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सिफारिश नहीं की गई है।" यह बयान 12 मई को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के जवाब में जारी किया गया।

नीति आयोग ने आगे कहा कि प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों के पुनर्निर्माण की योजनाओं पर संबंधित मंत्रालय काम कर रहे हैं और प्रक्रिया को टालने की कोई सलाह आयोग की ओर से नहीं दी गई है।

बयान में कहा गया, "विभिन्न कार्यालय भवनों के पुनर्निर्माण की योजना संबंधित मंत्रालयों द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है और प्रक्रिया को स्थगित करने की कोई सिफारिश नीति आयोग ने नहीं की है।"

यह स्पष्टीकरण उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण बढ़ती निर्माण लागत, आयात में वृद्धि और सप्लाई चेन में रुकावटों को देखते हुए नीति आयोग ने केंद्र सरकार को बड़े निर्माण कार्य दो साल के लिए रोकने की सलाह दी है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि निर्माण भवन, उद्योग भवन और शास्त्री भवन जैसे प्रमुख केंद्रीय सरकारी कार्यालय परिसरों के तोड़फोड़ और पुनर्निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट्स को रोकने पर विचार किया जा सकता है। इसे ऊर्जा लागत बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए सप्लाई प्रभावित होने के कारण अपनाए जाने वाले मितव्ययिता उपायों का हिस्सा बताया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह कथित सिफारिश कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, ईंधन-आधारित निर्माण गतिविधियों की लागत और ईरान संघर्ष के बाद ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को देखते हुए की गई थी।

इस खबर को उस समय और अधिक चर्चा मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से ईंधन की खपत कम करने, विदेश यात्राओं को सीमित रखने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी। यह अपील वेस्ट एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी के बीच की गई थी।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि निर्माण भवन में तोड़फोड़ का काम रोक दिया गया है और उद्योग भवन तथा शास्त्री भवन में प्रस्तावित डिमोलिशन गतिविधियों में भी देरी हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X