Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं • NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की • पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन • अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात • बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी • 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज • कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

Updated on Monday, November 02, 2026 16:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। 2 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नीति-निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्ति एक मंच पर आएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करना है।

वैश्विक भागीदारी और देश भागीदार
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें 40 से ज्यादा मंत्री भी शामिल होंगे। यह मंच स्वच्छ ऊर्जा में निवेश, उद्योग भागीदारी और तकनीकी सहयोग के लिए महत्वपूर्ण वैश्विक प्लेटफॉर्म बनेगा। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में इसमें शामिल हो रहे हैं।

राज्यों की भागीदारी
13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी इस आयोजन में अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता, निवेश अवसरों और विनिर्माण ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

तीन बड़े मंच एक साथ
यह समिट इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) असेंबली के नौवें सत्र और ग्रीन हाइड्रोजन पर चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (आईसीजीएच) के साथ आयोजित हो रहा है। इससे स्वच्छ ऊर्जा के तीन प्रमुख वैश्विक मंच एक जगह जुड़ेंगे।

– भारत आरई 2026: निवेश, उद्योग और तकनीकी साझेदारियों पर फोकस
– आईएसए असेंबली: सौर ऊर्जा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वित्त और क्षमता निर्माण
– ग्रीन हाइड्रोजन कॉन्फ्रेंस: तकनीकों, निवेश और बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन

इनके एक साथ आयोजन से अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत होने और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को तेजी से लागू करने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का स्वरूप और प्रदर्शनी
समिट में पूर्ण सत्र, मंत्रिस्तरीय चर्चाएं, सीईओ राउंडटेबल तथा देश और राज्य स्तरीय सत्र होंगे। बिजनेस-टू-बिजनेस, बिजनेस-टू-गवर्नमेंट और गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट संवाद के जरिए निवेश, साझेदारी और परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ चलने वाली प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। वे सौर और पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा अन्य उभरते क्षेत्रों की उन्नत तकनीकें और भारतीय विनिर्माण क्षमताएं प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन भारत के प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा निवेश शिखर सम्मेलन ‘आरई-इन्वेस्ट’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक जुड़ाव का व्यापक मंच प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

X