Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं • NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की • पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन • अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात • बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी • 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज • कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

राष्ट्रीय

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

Updated on Monday, November 02, 2026 16:15 PM IST

भुवनेश्वर : भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया इस समय उथल-पुथल और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए सरकार के तहत भारत इन मुश्किल वैश्विक हालात के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रहा है।"

भाजपा सांसद ने कहा, "दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी के तौर पर उभर रहा है। अभी दो दिन पहले, वर्ल्ड बैंक ने अपनी 2025 रिपोर्ट में गरीबी कम करने में भारत की कामयाबी की तारीफ की और पिछले 12-13 सालों में हुई बड़ी तरक्की को बताया। विश्व बैंक की ओर से कहा गया है कि जहां 2011-12 में 27 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे थे, अब केवल 2.5 प्रतिशत लोग रह गए हैं। भारत विश्व में एआई, डिफेंस प्रोडक्शन और नई तकनीक के क्षेत्र में जिस तरह से आगे बढ़ रहा है। यह बहुत सी शक्तियों को अच्छा नहीं लग रहा है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष उन शक्तियों के हाथ में एक खिलौने के रूप में दिखाई पड़ने लगा है। देश हर क्षेत्र में आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष की ओर से जिस प्रकार का आचरण किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि देश की प्रगति और आत्मगौरव उसे रास नहीं आ रहा है। इस वक्त देश के लोकतंत्र के लिए स्वयं कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खतरा बन गए हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वे अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं, लेकिन ठोस तथ्य यह है कि ओडिशा में कांग्रेस 25 वर्ष से गायब है।"

भाजपा सांसद ने कहा, "1995 से गुजरात से कांग्रेस गायब है, 1990 से यूपी-बिहार से कांग्रेस गायब है, 1977 से बंगाल से गायब है, और 1967 से कांग्रेस तमिलनाडु से बाहर है। त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम से 30 वर्षों से कांग्रेस गायब है। इसीलिए ये लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। केरल में उनकी (राहुल गांधी) सरकार है और केरल के गृह मंत्री बोल चुके हैं कि एसआईआर से उन्हें लाभ हुआ है। कांग्रेस से सवाल है कि जहां उनकी सरकारें (केरल और कर्नाटक) हैं, वे लोग सही बोल रहे हैं या आप सही बोल रहे हैं।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "राहुल गांधी जिन 13 करोड़ लोगों की बात कर रहे हैं, उनमें 2 करोड़ 80 लाख मृत लोग हैं, 12 करोड़ लोग शिफ्ट हो गए हैं, उसमें से 6 करोड़ लोग दूसरी जगह मतदाता बन गए हैं और अभी 6 करोड़ लोग बाकी हैं। एक करोड़ डुप्लीकेट वोटर हैं, जिनके दो जगह वोट थे। इसके अलावा 3 करोड़ लोग लापता मतदाता हैं। मेरा कहना है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश से जुड़े इलाकों में जो नक्सल समस्या थी, उससे मुक्ति मिल गई है। लेकिन यही दिमागी नक्सली बनकर दिल्ली में बैठ गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

X