Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाएं लोगों को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं: पीएम मोदी

Updated on Saturday, May 09, 2026 19:34 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जन सुरक्षा योजनाएं, जिन्होंने सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं, भारत के लोगों के जीवन में गरिमा, आश्वासन और वित्तीय सुरक्षा लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की शुरुआत की थी।

इन योजनाओं का उद्देश्य खासतौर पर गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों तक सस्ती सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण पहुंचाना था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज ही के दिन 11 साल पहले एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाएं शुरू की थीं। ये योजनाएं भारत के लोगों के जीवन में सम्मान, भरोसा और आर्थिक सुरक्षा लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।"

उन्होंने मायगव इंडिया की एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अटल पेंशन योजना कई लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है और इससे बुजुर्गों को सुरक्षित जीवन जीने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सभी के लिए आसान और समावेशी बनाने की सरकार की सोच को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने खास तौर पर कहा कि इस योजना से महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है।

तीनों जन सुरक्षा योजनाओं में अब तक कुल 94.5 करोड़ से ज्यादा नामांकन हो चुके हैं।

30 अप्रैल तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 27.43 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं, जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 58.09 करोड़ से अधिक लोगों ने नामांकन कराया है। वहीं अटल पेंशन योजना में 9.04 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 10.7 लाख से ज्यादा परिवारों को 21,500 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान किया जा चुका है।

वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1.84 लाख से ज्यादा परिवारों को करीब 3,660 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

सरकार के अनुसार, इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा देना और लंबे समय तक आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X