Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर आएंगे पीएम मोदी, श्री श्री रविशंकर बोले- स्वागत करना सम्मान की बात

Updated on Friday, May 08, 2026 21:07 PM IST

बेंगलुरु : आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का दौरा करेंगे। वह आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेंगे।

जारी बयान में श्री श्री रविशंकर ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है।

बयान के अनुसार, समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य संबोधन देंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बने विशेष ध्यान केंद्र “ध्यान मंदिर” का उद्घाटन भी करेंगे।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित वर्षभर चलने वाली राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों की भी शुरुआत करेंगे।

यह आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की 45 वर्षों की यात्रा और श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने प्रधानमंत्री मोदी के बेंगलुरु दौरे को लेकर कहा कि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की उपलब्धियां पूरी दुनिया में चर्चित हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है।

आर. अशोक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनना पार्टी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु की जनता को संबोधित करेंगे और यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

उन्होंने कहा, “सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की गई हैं।”

आर. अशोक ने बताया कि तुमकुर रोड के आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता चित्रदुर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि बेंगलुरु शहरी जिले की 10 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता बेंगलुरु कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X