Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बदली सियासी तस्वीर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

Updated on Thursday, May 07, 2026 14:20 PM IST

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर बदली है। सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की फोटो लगाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी शुरुआत की। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगा लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी प्रोफाइल फोटो को बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “एक साल पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का दुस्साहस करने वालों को करारा जवाब दिया। पूरा राष्ट्र हमारे वीर जवानों के शौर्य को सलाम करता है।”

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति उसके अटूट संकल्प को दर्शाया। इसने हमारी सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तत्परता और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते आपसी तालमेल को भी प्रदर्शित किया और यह भी रेखांकित किया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की भारत की मुहिम ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी मजबूती प्रदान की है।

भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए थे। यह सैन्य अभियान 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X