Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन

Updated on Wednesday, May 06, 2026 21:06 PM IST

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में बुधवार, दिनांक 06.05.2026, को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

श्री अमिताभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। उन्होने गर्मियों के मौसम में ट्रैक पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विषेश निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने के निर्देश प्रदान किये ।

श्री अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया ।

रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में अजमेर मंडल के श्री मुकेश कुमार सी, लोको पायलेट-गुड्स द्वारा दिनांक 01.04.2026 को हटूंडी स्टेशन पर सिग्नल फेल हो जाने के कारण ट्रेन 20989 को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।

जोधपुर मंडल के श्री दिनेश मेघवाल, लोको पायलेट ने दिनांक 03.03.2026 को डीएफसी सेक्शन में ट्रेन संख्या सीपीएफएस आइसीडीके का न्यू स्वरूप गंज साइडिंग में जीडीआर बनाने के दौरान वैगन के अनफिट फॉर रन की सूचना देकर वैगन को गाड़ी से अलग करवाकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।

बीकानेर मंडल के श्री सुमेर सिंह, ट्रैकमेन्टेनर ,हनुमानगढ़ द्वारा दिनांक 04.05.2026 को किमी 133/518-76 पर रंगमहल-सूरतगढ़ के मध्य एस ई जे टंग रेल में फ्रेक्चर देखकर तुरन्त ट्रेक का बचाव कर एसएसई/पीवे, पीलीबंगा को सूचना देकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया। इसी प्रकार श्री मुबारक अली, सहायक (एस एण्ड टी) चूरू द्वारा दिनांक 06.04.2026 को साइट निरीक्षण के दौरान रेल फ्रेक्चर की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।

बैठक में महाप्रबंधक महोदय श्री अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X