Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

बंगाल में भगवा की चमक, तमिलनाडु में विजय की धमक, असम में बिस्वा पर विश्वास कायम

Updated on Monday, May 04, 2026 16:33 PM IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों में असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी होती दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ क्रमश: भारतीय जनता पार्टी और टीवीके स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 193 और टीएमसी को 95 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि तमिलनाडु में विजय थलपति की पार्टी टीवीके सबसे ऊपर है। टीवीके 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


केरल में भी एक दशक बाद कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। चुनाव आयोग के शुरूआती रूझानों के आंकड़ों के अनुसार असम विधानसभा की 126 में से 124 सीटों के रूझान मिलने हैं और इनमें भाजपा को 98 और कांग्रेस को 26 सीटों पर बढत हासिल है। केरल विधानसभा की 140 में 128 सीटों के रूझान मिले हैं, जिनमें से कांग्रेस को 95, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 42 और भाजपा को 2 सीटों पर बढ़त मिल रही है। पुड्डुचेरी विधानसभा की 30 में से 16 सीटों के शुरूआती रूझानों में एआईएनआरसी 8, निर्दलीय 3, भाजपा 2, कांग्रेस 2 और द्रमुक दो सीटों पर आगे चल रही है।


तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल मेें उलटफेर
तमिलनाडु में भी शुरूआती रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलटफेर देखने को मिला है और विधानसभा की 234 में से 219 सीटों के रूझानों में विजय थलपति की पार्टी टीवीके अप्रत्याशित रूप से सबसे आगे 108 सीटों पर, अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 69 तथा सत्तारूढ द्रमुक 57 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुरूप भाजपा को शुरूआती रूझानों में स्पष्ट बढ़त मिल रही है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से रूझानों में विपक्षी भाजपा 191 तो सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस केवल 98 सीटों पर आगे चल रही है।

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X