Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बचाई गई ऊंची टंकी पर फंसे बच्चों की जान

Updated on Sunday, May 03, 2026 16:16 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो बच्चों की जान बचाई है। इस मिशन में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई। यहां दो बच्चे रात के समय एक ऊंची पानी की टंकी के ऊपर फंस गए। बताया गया कि इस दौरान टंकी तक जाने वाली सीढ़ी अचानक क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बच्चे नीचे उतरने में असमर्थ हो गए। अंधेरा बढ़ने के साथ ही स्थिति और भी गंभीर हो गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया, लेकिन ऊंचाई और टूटी हुई सीढ़ी के कारण बचाव कार्य आसान नहीं था। दरअसल यह सामूहिक पानी की टंकी काफी ऊंचाई पर है। काफी प्रयास के बाद भी बच्चों को यहां से नहीं निकाला जा सका। सीढ़ी टूट जाने के कारण बच्चों को नीचे उतारने में समस्या हो रही थी। ऐसे में राज्य सरकार से संबंधित अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना से अनुरोध किया व उनकी मदद मांगी।

वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेंट्रल एयर कमांड के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान के लिए रवाना किया। रात के समय सीमित दृश्यता और जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद वायु सेना के प्रशिक्षित जवानों ने अत्यंत साहस और कुशलता का परिचय दिया। हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव दल टंकी के ऊपर पहुंचा और विशेष सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए दोनों बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। वायुसेना ने इस पूरे अभियान के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

यह सफल बचाव अभियान भारतीय वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, पेशेवर दक्षता और मानव जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में भी बिना देर किए राहत पहुंचाना ही भारतीय वायु सेना की कार्यशैली की पहचान है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और नागरिकों ने भारतीय वायु सेना का आभार व्यक्त किया और उनके साहसिक प्रयासों की सराहना की।

इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय वायु सेना ने कहा, “राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुरोध पर सेंट्रल एयर कमांड का एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया, जिसने सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर में पानी की टंकी के ऊपर फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बचाया। टंकी की सीढ़ी क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चे रात में फंसे हुए थे। यह बचाव अभियान एक बार फिर भारतीय वायु सेना की पेशेवर क्षमता और जरूरत के समय त्वरित प्रतिक्रिया के साथ जीवन बचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X