Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

केंद्र ने रेलवे और मेट्रो की क्षमता व सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

Updated on Saturday, May 02, 2026 20:52 PM IST

केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल सिस्टम को मजबूत करने और रेलवे पुलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895.30 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार, कुल राशि में से 671.72 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर की पावर सप्लाई सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए मंजूर किए गए हैं।

इन कार्यों में 291.06 करोड़ रुपए की लागत से सात नए ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाए जाएंगे, साथ ही एस्प्लेनेड से कवी सुभाष के बीच मौजूदा सबस्टेशनों का विस्तार और अपग्रेड किया जाएगा।

इसके अलावा, कुछ ऊंचे (एलीवेटेड) सेक्शन में बिजली सिस्टम को 11 केवी से बढ़ाकर 33 केवी किया जाएगा।

1980 के दशक में निर्मित कोलकाता मेट्रो को उस समय इस तरह डिजाइन किया गया था कि ट्रेनें लगभग 5 मिनट के अंतराल पर चल सकें।

मंत्रालय ने कहा कि इन अपग्रेड के बाद ट्रेनें अब सिर्फ 2.5 मिनट के अंतराल पर चल सकेंगी, जिससे यात्रियों की संख्या और सेवा दोनों में काफी सुधार होगा।

इसके अलावा, 223.58 करोड़ रुपए का एक और प्रोजेक्ट दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में पुलों को मजबूत करने के लिए मंजूर किया गया है। इसमें मधुकुंडा और दामोदर के बीच 'ब्रिज नंबर 520' के दोनों ट्रैकों पर नई संरचना का निर्माण और ट्रैक से जुड़े अन्य काम शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, मौजूदा दामोदर पुल का निर्माण क्रमशः डाउनलाइन के लिए 1903 और अपलाइन के लिए 1965 में किया गया था, जो काफी पुराना हो चुका है, इसलिए इसकी नींव और ढांचे को फिर से बनाने की जरूरत है।

यह रेल सेक्शन आसनसोल और टाटानगर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माल ढुलाई मार्ग है, जहां कोयले का भारी ट्रैफिक रहता है।

इस प्रोजेक्ट से सुरक्षा, भरोसेमंद संचालन और कार्यक्षमता में सुधार होगा, साथ ही दुर्गापुर-आसनसोल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स रेलवे के आधुनिकीकरण, बेहतर सुरक्षा और बढ़ती परिवहन मांग को पूरा करने की दिशा में उठाए गए बड़े कदमों का हिस्सा हैं।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

: दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

: भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

: NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

: पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

: अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

: बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

: 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

X