Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Wednesday, November 25, 2026 19:42 PM IST

संगरूर : पंजाब की राजनीति में भाजपा और शिअद का गठबंधन होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के साथ आने से बयानबाजी बढ़ गई है। भाजपा और शिअद नेता जहां इसे भाईचारे का गठबंधन बता रहे हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि इनके गठबंधन को जनता जानती है और यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाएगा। एक बार फिर पंजाब में आप की सरकार बनेगी। संगरूर में समाचार एजेंसी से बातचीत में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व के विधानसभा चुनाव ही तरह ही आगामी चुनाव में भी भाजपा-शिअद शून्य पर आउट होंगे। भगवंत मान एक बार फिर सत्ता में बने रहेंगे। भारी बहुमत के साथ आप सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल के बयान पर मंत्री चीमा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि उनके डीएनए की जांच होनी चाहिए, तो अब सुखबीर सिंह बादल को अपना खुद का डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए और अपनी पार्टी के सभी लोगों का भी डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए। ये लोग सत्ता के भूखे हैं और पंजाब की लड़ाई नहीं लड़ सकते। पंजाब के 750 से ज्यादा किसानों की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल तीन कृषि कानून लेकर आए थे। इसलिए, मेरा मानना है कि यह एक सिद्धांतहीन गठबंधन है और अब पंजाब के किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी इन्हें सबक सिखाने वाले हैं।


मंत्री चीमा ने भाजपा-शिअद के गठबंधन और पूर्व में इनकी सरकारों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार पंजाब में भी रही है और सभी ने देखा है कि इनकी सरकार में कैसे नशा बढ़ा था। ये लोग पंजाब में नशे की बुनियाद रखने वाले हैं, पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी इनकी सरकारों के दौरान हुई, पंजाब का यूथ दूसरे राज्यों में जाने लगा, पंजाब में गैंगस्टरवाद के जन्मदाता भाजपा-शिअद हैं और जनता इन्हें स्वीकार नहीं करने वाली है।
आप की ओर से पंजाब में होने वाली रैली को लेकर मंत्री चीमा ने कहा कि 26 नवंबर को हमारी बहुत बड़ी रैली है, जिसमें पंजाब के हर गांव, हर कस्बे और हर शहर से लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की जनता को संबोधित करेंगे और आने वाले समय के लिए जनता के सामने एक रोडमैप रखेंगे।


आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए मुझे लगता है कि जो उम्मीदवार जीतने की क्षमता रखता हो और जिसे लोग पसंद करते हों, उसे ही टिकट मिलेगा। यह सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकती है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

: पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

: जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

: गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

: अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

: भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

: शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

: 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

X