Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

Updated on Wednesday, November 25, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार अलग-अलग अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नौ अवैध पिस्तौलों, 1.313 किलोग्राम हेरोइन और 60,000 रुपये की ड्रग मनी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन लाल (42) निवासी गांव चीचा, अमृतसर; मनजीत सिंह उर्फ बीटा (33) निवासी गांव हेर, अमृतसर; जसबीर सिंह उर्फ बॉबी (24) और गुरलाल सिंह (26), दोनों निवासी अटारी, अमृतसर; शुभम भंडारी (32) निवासी ग्वाल वाली, अमृतसर; गुरभेज सिंह उर्फ भेजा (33) निवासी राजासांसी, अमृतसर तथा पवनदीप सिंह उर्फ साहिल (18) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक 9 एमएम पीएक्स5 स्टॉर्म, चार .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आपराधिक तत्वों को आगे आपूर्ति करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाते थे। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा अवैध हथियारों और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से मामले की आगे-पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोशन लाल को 1.313 किलोग्राम हेरोइन और 60,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में थाना छेहरटा की पुलिस टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह उर्फ बीटा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसी तरह तीसरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने जसबीर सिंह उर्फ बॉबी, गुरलाल सिंह और शुभम भंडारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

सीपी ने बताया कि चौथे ऑपरेशन में थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और पवनदीप सिंह उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मामले थाना छेहरटा में दर्ज हैं। पहला मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-बी, 21-सी, 27-ए और 29 के तहत एफआईआर नंबर 282, दिनांक 12.11.2026 है। दूसरा मामला आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 289, दिनांक 16.11.2026 तथा तीसरा मामला भी आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 291, दिनांक 18.11.2026 के तहत दर्ज किया गया है। चौथा मामला थाना रणजीत एवेन्यू में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 173, दिनांक 20.11.2026 को दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

: पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

: जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

: गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

: भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

: शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

: 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

X