Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मनोरंजन

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:26 PM IST

मुंबई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के हालिया रिलीज सॉन्ग 'जी जी रे जी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने गायिका श्रेया घोषाल के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया। दरअसल, फिल्म 'आशिकी 2' के लिए गाना गायिका श्रेया घोषाल ने ही गाया था और अब फिल्म 'ईठा' के हालिया रिलीज गाना 'जी जी रे जी' को भी गायिका ने अपनी आवाज में गाया है, जिसे लेकर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यादें ताजा की।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर हालिया कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनके साथ गायिका श्रेया घोषाल भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए 2013 की फिल्म 'आशिकी 2' को याद किया, जिसमें श्रेया घोषाल ने उनके किरदार 'आरोही' के लिए गाना गाया था।

श्रद्धा कपूर ने लिखा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि गाना 'जी जी रे जी' को दिव्य श्रेया घोषाल ने गाया है, जो 13 साल पहले आरोही की भी आवाज थीं, जब मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी। मुझे अपने स्टेज पर बुलाने के लिए शुक्रिया।"

'जी जी रे जी' फिल्म 'ईठा' का पहला गाना है, जिसके जरिए दर्शकों को फिल्म की रंगीन और संगीतमय दुनिया की पहली झलक देखने को मिल रही है। इस गाने को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। यह एक लावणी-प्रेरित गीत है, जिसमें श्रद्धा कपूर दिग्गज लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आती हैं।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं। इसके अलावा, फिल्म में रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी और दिवंगत नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1940 से 1990 के दौर में महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परंपरा के बीच पली-बढ़ी एक कलाकार के सफर को दिखाती है।

 

Have something to say? Post your comment
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

: 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

: स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

: 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

: 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

: जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

: बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

: रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

: इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

: साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

: एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

X