Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मनोरंजन

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:21 PM IST

मुंबईर (एजेंसी)। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने रॉबर्ट पैटिंसन को जेम्स बॉन्ड के रूप में कास्ट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि रॉबर्ट पैटिंसन को आगे चलकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने एजेंसी के साथ बातचीत में पैटिंसन को चुनने पर भरोसा जताया और उन्हें इस किरदार में देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की।

इम्तियाज अली ने कहा, "दुनिया में हर कोई जेम्स बॉन्ड का फैन है और मैं भी उनमें से एक हूं। मुझे लगता है कि रॉबर्ट पैटिंसन को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। वह एक टैलेंटेड अभिनेता हैं। मुझे उनके किरदारों के चुनाव ने हमेशा प्रभावित किया है। डेनियल क्रेग के बाद यह उनके लिए बहुत खास होने वाला है। हमें प्रभावित करना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। मुझे लगता है यह एक अच्छी बात है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली एक बार फिर रोमांटिक वेब सीरीज 'ओ साथी रे' लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इम्तियाज अली इसके क्रिएटर, राइटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि इसका निर्देशन आरिफ अली ने किया है। इसका निर्माण विंडो सीट फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। यह सीरीज 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

बता दें कि ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में दिखाई देंगे। इसमें रॉबर्ट पैटिंसन डेनियल क्रेग की जगह लेंगे और 26वीं आधिकारिक बॉन्ड फिल्म में इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाएंगे। डेनिस विलन द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी स्टीवन नाइट लिखेंगे और निर्माण एमी पास्कल व डेविड हेमन करेंगे। इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।

2025 में लंबे समय तक निर्माता रहे बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी. विल्सन द्वारा फ्रेंचाइजी का क्रिएटिव कंट्रोल अमेजन एमजीएम को सौंपे जाने के बाद यह जेम्स बॉन्ड की एक नई शुरुआत है। फिलहाल 26वीं बॉन्ड फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

: 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

: 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

: स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

: 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

: जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

: बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

: रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

: इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

: साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

: एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

X