Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मनोरंजन

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:22 PM IST

मुंबई : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी एक खास याद सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुबह के समय की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वहां का आध्यात्मिक माहौल उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को इतना छू गया था कि सभी की आंखों में आंसू आ गए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

कबीर बेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मैं अपनी पिछली स्वर्ण मंदिर यात्रा की एक याद साझा कर रहा हूं। यह तस्वीर सुबह की रोशनी में ली गई थी। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा ने हम सभी को भावुक कर दिया था और हमारी आंखों में आंसू आ गए थे। गुरु बाबा नानक जी का आशीर्वाद हमेशा आप सभी पर बना रहे।''

अभिनेता ने आगे गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने लिखा, ''गुरु नानक देव जी के पवित्र गुरुपर्व के अवसर पर उनकी समानता, करुणा, विनम्रता और सेवा की शिक्षाएं हम सभी को सही रास्ता दिखाएं और प्रेरित करें। आइए, हम उनकी ओर से दिए गए 'इक ओंकार' के संदेश को याद करें, जिसका अर्थ है कि पूरी सृष्टि का रचयिता एक है और समस्त सृष्टि उसी का रूप है। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।''

बता दें कि गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने पूरी दुनिया को एकता, भाईचारे, समानता और एक ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं में जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी इंसानों को बराबर समझने की बात कही गई है। हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को उनकी जयंती यानी गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इसे प्रकाश पर्व और गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है।

 

Have something to say? Post your comment
'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

: 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

: 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

: 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

: 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

: जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

: बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

: रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

: इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

: साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

: एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

X