Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मनोरंजन

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:20 PM IST

सीहोर(एजेंसी)। वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन-5 ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। सीरीज में 'प्रह्लाद पांडे' का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक का कहना है कि पंचायत पहला ऐसा शो है, जिसके हर किरदार को लोगों ने प्यार दिया है और उससे जुड़ाव महसूस किया है।

अभिनेता ने एजेंसी के साथ बातचीत में सीरीज को मिल रहे प्यार को लेकर कहा, "इस शो की लेखनी ने हमें बनाया है। मैंने पहला ऐसा शो देखा है, जिसके छोटे से लेकर बड़े तक, हर तरह के कलाकार मशहूर हुए हैं और लोग इसे अच्छे से जानते हैं। हमारे शो में अभिनेता अमित कुमार मौर्या ने बम बहादुर का किरदार निभाया था, जिन्होंने ऐसे ही छोटा-सा अभिनय किया था। उनके किरदार को जिस तरह से याद किया जाता है, वही बड़ी चीज बन जाती है। हम लोग तो बस पंचायत सीरीज के किरदार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "देखिए, अच्छी तरह से लिखी गई कहानियां अच्छे से चलीं और आगे भी चलेंगी और उन्हें लोग जरूर पसंद करेंगे और उनके बारे में बात करेंगे।"

वहीं, वेब सीरीज 'पंचायत' में अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी, जिन्हें गांव में सभी प्यार से 'सचिव जी' कहते हैं, का किरदार निभाया है।

उन्होंने एजेंसी के साथ बातचीत में कहा, "जिस तरह से इस सीरीज को पेश किया गया है, इसके सभी किरदारों और उनकी अलग-अलग शख्सियतों के साथ, वो मनोरंजन का एक ऐसा स्वाद वापस लेकर आता है, जो मुझे लगता है कि काफी समय से गायब था।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले के समय में यही चीजें बहुत होती थीं। जब दूरदर्शन आया था, तो इस तरह की कहानियां हुआ करती थीं, लेकिन वह बहुत पुरानी बात है और उसके बाद से ही इस तरह की कहानी देखने को नहीं मिली थी, तो मुझे लगता है कि यही चीज हमारे लिए बहुत काम कर गई।"

सीरीज में बिनोद का किरदार निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक ने कहा, "मुझे लगता है कि पंचायत की सादगी ही इसे सबसे खास बनाती है। लोग अक्सर इसकी सादगी और सच्चाई की बात करते हैं और मेरा मानना है कि यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।"

सीरीज में क्रांति देवी की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री सुनीता राजवर ने कहा, "सभी कलाकार और निर्देशक हकीकत से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए कहानी में कुछ भी अलग से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी, तो शायद इस वजह से सरलता सामने निकलकर आई।"

 

Have something to say? Post your comment
'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

: 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

: 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

: स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

: 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

: जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

: बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

: रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

: इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

: साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

: एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

X