Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा • बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल • सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन • दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल • यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर • गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई • ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार • काशी में देव दीपावली पर 2,100 ड्रोन और लेजर शो होगा आकर्षण, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने अनुमान • नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके • नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

दुनिया

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:07 PM IST

नई दिल्ली; । वैश्विक राजनीति में किसी देश की पहचान केवल उसकी आर्थिक और सैन्य ताकत से नहीं बनती, बल्कि उसके नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। बीते कुछ वर्षों में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कूटनीतिक संपर्क, रणनीतिक साझेदारियां और अंतरराष्ट्रीय सक्रियता लगातार चर्चा में रही हैं। वर्ष 2026 में भी वैश्विक लोकप्रियता के सर्वेक्षण से लेकर विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित सम्मानों तक, प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय पहचान के कई पहलू सामने आए हैं।


अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर में प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष स्थान पर रहे हैं। 2 से 8 मार्च 2026 के बीच किए गए सर्वेक्षण में उन्हें 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। इस सूची में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 62 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 39 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली।

इससे पहले जुलाई 2025 में भी पीएम मोदी 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ सूची में पहले स्थान पर थे। अगस्त 2024 में उनकी रेटिंग 69 प्रतिशत दर्ज की गई थी। लगातार अलग-अलग सर्वेक्षणों में शीर्ष स्थान पर बने रहना उनकी राजनीतिक लोकप्रियता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक पहचान का एक महत्वपूर्ण पहलू उन्हें विभिन्न देशों की ओर से दिए गए प्रतिष्ठित सम्मान भी हैं। वर्ष 2026 में इजरायल ने उन्हें मेडल ऑफ द नेसेट से सम्मानित किया। इसके बाद स्वीडन ने रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, नॉर्वे ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट और स्लोवाकिया ने ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस प्रदान किया।

इसी क्रम में इंडोनेशिया ने बिंटांग आदिपुरना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान ने ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक से उन्हें सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें एग्रीकोला मेडल 2026 प्रदान किया। उज्बेकिस्तान के सम्मान के बाद उन्हें मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई। इन सम्मानों को भारत के साथ संबंधित देशों के बढ़ते संबंधों और कूटनीतिक सहयोग के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती अहमियत के पीछे उसकी विदेश नीति भी एक महत्वपूर्ण कारण है। अमेरिका और रूस के बीच तनाव, चीन की बढ़ती सामरिक ताकत और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न देशों के साथ संबंध बनाए रखने की नीति अपनाई है।

अमेरिका के साथ भारत की रक्षा, तकनीक और व्यापार साझेदारी मजबूत हुई है। वहीं, रूस के साथ रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में पुराने संबंध कायम हैं। यूरोपीय देशों के साथ भी भारत व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

भारत की इस नीति का उद्देश्य किसी एक शक्ति के खेमे तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग देशों के साथ अपने हितों के अनुरूप सहयोग करना है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इसे रणनीतिक स्वायत्तता के रूप में देखा जाता है। इससे भारत को वैश्विक शक्ति संतुलन में अपनी स्वतंत्र भूमिका बनाए रखने का अवसर मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति में विकासशील देशों के साथ संबंधों को भी विशेष महत्व दिया गया है। अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों के साथ भारत खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा और विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ा रहा है।

भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान ग्लोबल साउथ के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय चर्चा में प्रमुखता से उठाया गया था। भारत का प्रयास रहा है कि वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में विकासशील देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को भी उचित स्थान मिले। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूपीआई, वैक्सीन सहयोग और कृषि क्षेत्र में भारत के अनुभव ने भी उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद की है।

वर्ष 2026 के घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि भारत वैश्विक राजनीति में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, विभिन्न देशों से मिले सम्मान और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रियता ने इस पहचान को मजबूती दी है।

 

Have something to say? Post your comment
नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

: नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

: पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

: क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

: भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

: सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

: दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

: राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

: ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

: रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

: 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

X