Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे • दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी • बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा • केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी • रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा • पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’ • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया • विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा • कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

Updated on Thursday, November 19, 2026 16:52 PM IST

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय का शहरी विकास विभाग 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्‍बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 का आयोजन करेगा। ये पुरस्कार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल प्रदान करेंगे। इस अवसर पर आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में 52 पुरस्कार और 5 विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे
इस आयोजन में 52 पुरस्कार और 5 विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इनके माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की आजीविका को सशक्त बनाने तथा वित्तीय समावेशन, डिजिटल सेवाओं को अपनाने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबीएस), ऋण देने वाली संस्थाओं और सहयोगी संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जाएगा। इस योजना से जुड़े विभिन्न हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 600 प्रतिभागियों के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है।

इन पुरस्कारों के तहत निम्नलिखित श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया जाएगा:
राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को 27 पुरस्कार
शहरी स्थानीय निकाय: 21 पुरस्कार
ऋण देने वाली संस्थाएं: 4 पुरस्कार
प्रमुख हितधारक: 5 विशेष सम्मान

पीएम स्वनिधि योजना का संक्षिप्त विवरण
1 जून 2020 को शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से अब तक लगभग 81 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 1.21 करोड़ से अधिक ऋण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कुल राशि लगभग 20,000 करोड़ रुपये है। अगस्त 2025 में सरकार ने इस योजना का पुनर्गठन किया और इसकी कार्यान्वयन अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी। योजना का दायरा बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को और मजबूत करने के लिए इसमें कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

इन सुधारों में शामिल हैं-
ऋण राशि में वृद्धि: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की बदलती ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण की तीनों किस्तों की राशि में वृद्धि की गई है।
यूपीआई से जुड़ा रुपे क्रेडिट कार्ड शुरू करना: दूसरी ऋण किस्त का भुगतान कर चुके पात्र लाभार्थियों के लिए 30,000 रुपये तक की ऋण सीमा वाला यूपीआई से जुड़ा रुपे क्रेडिट कार्ड शुरू किया गया है।

भौगोलिक दायरे का विस्तार: योजना का दायरा वैधानिक नगरों से आगे बढ़ाकर जनगणना नगरों और शहरी परिधीय क्षेत्रों तक विस्तारित किया गया है।

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के परिवारों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा
गौरतलब हो, ऋण सहायता उपलब्ध कराने के अलावा, यह योजना ‘स्वनिधि से समृद्धि’ पहल के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के परिवारों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है। अब तक 52 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन किया जा चुका है। इसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 1.62 करोड़ से अधिक स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी

: दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी

बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा

: बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा

केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी

: केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी

रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा

: रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा

पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

: पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा

कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

: कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

: संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

: प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

X