Friday, 20 November 2026
BREAKING
• अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा • बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर • कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार • मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें • कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल सेक्टर में बिकवाली • नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर • भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल • शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

व्यापार

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल सेक्टर में बिकवाली

Updated on Friday, November 20, 2026 11:10 AM IST

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 463.50 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,558.25 और निफ्टी 146.30 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,368 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 404.20 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,220.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165.20 अंक या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,303.20 पर था।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एसबीआई, इटरनल, एनटीपीसी, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, बजाज फाइनेंस,पावर ग्रिड और एमएंडएम लूजर्स थे।

सूचकांकों में निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे, सोल, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए, जिसमें डाओ जोन्स 2.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 2.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

जानकारों ने कहा कि एआई से जुड़े शेयरों में कमजोरी का दौर जारी है। कल नैस्डैक में 2.25 प्रतिशत की और गिरावट आई, जिसका असर दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान जैसे अन्य एआई-संबंधित बाजारों पर भी पड़ रहा है और वे नीचे आ रहे हैं। इस महीने दुनिया भर के बाजारों में निफ्टी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें केवल 13 ट्रेडिंग दिनों में 10.7 प्रतिशत की तेजी आई है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार में मुनाफावसूली हो रही है, लेकिन एफआईआई की खरीदारी इतनी लगातार और आक्रामक है कि बाजार में तेजी लाने वालों का ही दबदबा बना हुआ है। बीच-बीच में आने वाली गिरावट के बावजूद, भारी मात्रा में आ रहे एफआईआई निवेश और कंपनियों के शानदार नतीजों के दम पर बाजार के मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें

: मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें

नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर

: नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर

भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल

: भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

: भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

: भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

: केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

: देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

: ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

: डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

X