Monday, 16 November 2026
BREAKING
• भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल • बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य • 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि • मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई • QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक • थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल • जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

बिहार

बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य

Updated on Monday, November 16, 2026 15:33 PM IST

पटना : बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास पर रहे व्रतियों ने पारण कर अपना व्रत पूरा किया। आम लोगों से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों तक ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भास्कर की आराधना की।

राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महापर्व के अंतिम दिन सोमवार तड़के से ही नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पारंपरिक प्रसाद सजाकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह जिले मुंगेर के लखनपुर स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्य की आराधना की। उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इससे पहले रविवार शाम प्रदेशभर में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया था।

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना हुआ। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित कर महापर्व का समापन किया। छठ को लेकर राजधानी पटना में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक साफ-सफाई और सजावट की गई थी। कई स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए, जबकि पूजा समितियों की ओर से आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई थी। गंगा घाटों से लेकर मोहल्लों के तालाबों तक छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार, पटना में 90 गंगा घाटों और 62 स्थायी एवं अस्थायी तालाब घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार किया गया था। दानापुर से पटना सिटी तक श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 13 घाटों को खतरनाक और अनुपयुक्त घोषित किया गया था। अन्य घाटों पर नागरिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। छठ महापर्व के संपन्न होने के साथ ही बिहार में चार दिनों से जारी भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है।

 

Have something to say? Post your comment
वैज्ञानिक नवाचार से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: सीएम सम्राट चौधरी

: वैज्ञानिक नवाचार से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: सीएम सम्राट चौधरी

बिहार : गंडक बाढ़ में तटबंध क्षति पर सरकार का एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित

: बिहार : गंडक बाढ़ में तटबंध क्षति पर सरकार का एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित

बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति

: बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति

बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

: बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

: मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

: बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार: पेपर लीक रोकने के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, पांच संसदीय समिति गठित; 3 महीने में देगी रिपोर्ट

: बिहार: पेपर लीक रोकने के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, पांच संसदीय समिति गठित; 3 महीने में देगी रिपोर्ट

बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

: बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

: बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

X