Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• 'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल • डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ • रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया • भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज • इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी • कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा • हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा • किसानों की मांग के मुताबिक गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करे सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा • पंजाब को विकास और जवाबदेही पर ध्यान देने वाले नेतृत्व की जरूरत है : हरियाणा के सीएम सैनी

खेल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

Updated on Saturday, November 14, 2026 11:12 AM IST

नई दिल्ली: भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अक्टूबर 2026 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने 'मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब अपने नाम किया है। दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज के सभी फॉर्मेट्स में शानदार प्रदर्शन किया था, जिन्होंने बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया।

29 वर्षीय दीप्ति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम टी20 और वनडे सीरीज के सभी छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अजेय रही। दीप्ति ने रायपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके साथ ही सीरीज में दो विकेट भी लिए।

ऑलराउंडर दीप्ति ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा। उन्होंने पहले मैच में दो विकेट लिए और दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का दूसरा वनडे शतक लगाया और तीन विकेट भी चटकाए। दोनों फॉर्मेट्स को मिलाकर, दीप्ति ने कुल 155 रन बनाए और सात विकेट लिए। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के अजेय अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं, 'मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने गए मार्को जानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की 2-1 से जीत में शानदार प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय जानसेन ने पहली बार यह पुरस्कार जीता है। इस सम्मान के लिए उनके साथ पाकिस्तान के उभरते हुए ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के व्हाइट-बॉल कप्तान शाई होप भी नामित थे।

पहला टेस्ट हारने के बाद साउथ अफ्रीका की वापसी में जानसेन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताऊ प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम तीन मुकाबलों की सीरीज जीतने में सफल रही। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन गकेबेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में रहा, जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 85 रन बनाए और पूरे मैच में छह विकेट लिए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से साउथ अफ्रीका ने पारी और 31 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट में भी जानसेन ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने एक और महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया और तीन विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

 

Have something to say? Post your comment
'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

: 'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

: डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

: टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

: 'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

: धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

X