Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

उतार प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Updated on Monday, November 02, 2026 11:21 AM IST

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी हीरालाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटनास्थल पर छिपाकर रखे गए अवैध देसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को मुस्करा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं।


पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई।


एएसपी अरविंद कुमार ने बताया, "एक नवंबर को मुस्कारा थाना क्षेत्र के कस्बे में तीन साल की एक बच्ची का शव मिला। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। टीम ने नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जब आरोपी को सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया तो उसने एक अवैध देसी पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।"

Have something to say? Post your comment
अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी

: अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी

: पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

: जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

: अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती

: अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

: उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

X