Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• पश्चिम मध्य रेल की अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; महाप्रबंधक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत • छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र • छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत • मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता • छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना। • प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा • गाजा में मानवीय सहायता के आह्वान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के 50 सदस्य देशों में भारत शामिल • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की पहचान और गौरव, उनके अनुभव से विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री धामी • मैसूरु में मंच पर महिला भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी; मदद के लिए आगे आए पीएम मोदी • INS सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

राष्ट्रीय

पश्चिम मध्य रेल की अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; महाप्रबंधक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

Updated on Sunday, November 15, 2026 10:45 AM IST

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ (WCRSA) के तत्वावधान में आयोजित 'अंतर-विभागीय क्रिकेट, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतिगोगता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 14 नवंबर 2026 को रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार सिंह (महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे) ने क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के रोमांचक फाइनल मुकाबलों के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश,  प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं पश्चिम मध्य रेल खेल संघ के अध्यक्ष श्री मनोज गुरुमुखी , प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार, सचिव महाप्रबंधक श्री जे पी सिंह एवं पश्चिम मध्य रेल खेल संघ के महासचिव श्री जी पी शिव नारायण सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि ये धैर्य, अनुशासन, दूरदृष्टि और सटीक निर्णय लेने की कला सिखाते हैं, जो रेलवे के चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में भी सफलता के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) 29 खेल विधाओं के माध्यम से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेल के खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों—जैसे महिला बैडमिंटन टीम के स्वर्ण पदक, वरिष्ठ राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में श्री आनंद कुमार पटेल के स्वर्ण पदक, स्नूकर में श्री कमल चावला की विश्वस्तरीय सफलता तथा एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में पमरे की सहायक कोच सुश्री रैना यादव के योगदान—पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों के कार्य-दबाव को कम कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करना है।
   पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ के अध्यक्ष श्री मनोज गुरुमुखी ने अपने समापन संबोधन में सभी प्रतिभागियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्यालय से क्रिकेट की 09 टीमों, वॉलीबॉल की 05 टीमों, पावरलिफ्टिंग के 14, बैडमिंटन के 35 तथा शतरंज के 24 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम वर्क सिखाते हैं और हार-जीत के उतार-चढ़ाव चुनौतियों का सामना करने का साहस देते हैं, जहाँ पराजय के बाद दोगुने उत्साह से उठ खड़ा होना ही सबसे बड़ा जीवन-संदेश है। श्री गुरुमुखी ने कहा कि अंतर-विभागीय प्रतियोगिताएँ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बीच आपसी मित्रता व रेलवे परिवार की एकता को मजबूत करती हैं और छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए तराशने में मील का पत्थर साबित होती हैं।

प्रमुख प्रतियोगिता परिणाम (पूर्व संपन्न फाइनल):

* पावरलिफ्टिंग: इस स्पर्धा में इंजीनियरिंग विभाग का दबदबा रहा। 66 किग्रा वर्ग में श्री अमित कुमार ठाकुर (प्रथम) व श्री रोहित कुमार चौहान (द्वितीय); 74 किग्रा वर्ग में श्री शाहबाज खान (प्रथम) व श्री अमरेंद्र पटेल (द्वितीय) तथा 83 किग्रा वर्ग में श्री विजय कुमार वर्मा (प्रथम) विजेता रहे।
* शतरंज: कार्मिक विभाग के श्री शैलेंद्र नारायण धर ने सभी 04 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लेखा विभाग के श्री अशोक जैन 03 अंकों के साथ उपविजेता रहे।
* इसके अतिरिक्त आज खेले गए क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों के विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।

Have something to say? Post your comment
छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

: छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

: छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

: मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना।

: छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना।

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

: प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

गाजा में मानवीय सहायता के आह्वान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के 50 सदस्य देशों में भारत शामिल

: गाजा में मानवीय सहायता के आह्वान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के 50 सदस्य देशों में भारत शामिल

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की पहचान और गौरव, उनके अनुभव से विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री धामी

: प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की पहचान और गौरव, उनके अनुभव से विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री धामी

मैसूरु में मंच पर महिला भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी; मदद के लिए आगे आए पीएम मोदी

: मैसूरु में मंच पर महिला भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी; मदद के लिए आगे आए पीएम मोदी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात पहुंचे, राज्यपाल देवव्रत ने उनके नेतृत्व को सराहा

: प्रधानमंत्री मोदी गुजरात पहुंचे, राज्यपाल देवव्रत ने उनके नेतृत्व को सराहा

X