Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि • एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार • इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

दुनिया

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

Updated on Saturday, November 14, 2026 11:46 AM IST

ब्रासीलिया, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में सुपीरियर लेबर कोर्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जस्टिस लुइज फिलिप विएरा डी मेलो फिल्हो से मुलाकात की। इस दौरे पर उनके साथ ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया भी मौजूद रहे। इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत ने ब्राजील की नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का भी दौरा किया।

ब्राजील में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जानकारी देते हुए बताया, "अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राजदूत दिनेश भाटिया के साथ सुपीरियर लेबर कोर्ट का दौरा किया और जस्टिस लुइज फिलिप विएरा डी मेलो फिल्हो से मुलाकात की। इसके बाद नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस में काउंसलर रोड्रिगो बदरो ने उन्हें जानकारी दी।"

जस्टिस सूर्यकांत इन दिनों आधिकारिक दौरे पर ब्राजील में हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष जस्टिस लुइस फेलिप सालोमाओ से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने न्यायिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने 'एक्‍स' पर पोस्ट ल‍िख, "भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राजदूत दिनेश भाटिया के साथ सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस (एसटीजे) के अध्यक्ष जस्टिस लुइस फेलिप सालोमाओ से मुलाकात की। इस दौरान भारत और ब्राजील के न्यायिक सिस्टम में समानताओं को देखते हुए दोनों देशों के बीच न्यायिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए गए।"

इससे पहले बुधवार को सीजेआई सूर्यकांत ने ब्राजील के फेडरल सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष जस्टिस लुइज एडसन फाचिन से मुलाकात की थी। दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और न्यायिक संस्थानों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई। इससे पहले ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचने पर भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया ने उनका स्वागत किया था।

इससे पहले सितंबर में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की थी। इस बैठक में दोनों देशों के आपसी संबंधों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र (यूएन), जी20 और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) जैसे मंचों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक राजनीतिक हालात और बातचीत व कूटनीति को आगे बढ़ाने में ब्र‍िक्‍स 2026 की भूमिका पर भी विचार साझा किए थे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा था, "नई दिल्ली में ब्र‍िक्‍स इंडिया 2026 की शुरुआत के मौके पर ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात करके खुशी हुई। हमने व्यापार और निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने सहित दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र, जी20 और आईएमओ जैसे मंचों पर सहयोग भी बातचीत का हिस्सा रहा। इसके अलावा मौजूदा वैश्विक राजनीतिक हालात और बातचीत व कूटनीति को आगे बढ़ाने में ब्र‍िक्‍स 2026 के महत्व पर भी विचार साझा किए।"

 

Have something to say? Post your comment
यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

: यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

: अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

: 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

: भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

: यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

: स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

: उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

: नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

: औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

: सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

X