Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि • एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार • इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

Updated on Saturday, November 14, 2026 11:44 AM IST

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं (जिनमें टीम्स और कोपायलट शामिल हैं) में लगभग 16 घंटे तक आई रुकावट के बाद शुक्रवार शाम से भारत में यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के जरिए ईमेल मिलने शुरू हो गए हैं, हालांकि यह प्रक्रिया अभी धीमी है। टेक दिग्गज ने बताया है कि रिकवरी का काम जारी है और स्थिति में शुरुआती सुधार के साथ-साथ क्षमता में भी बेहतरी देखी जा रही है।

अपने हालिया अपडेट में माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसने ईमेल टाइमआउट को बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है, ताकि रुकावट के दौरान देरी से आने वाले ईमेल सुरक्षित रहें।

माइक्रोसॉफ्ट 365 ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जिन माइक्रोसॉफ्ट 365 इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ा है, उन पर रिकवरी का काम चल रहा है और यह अलग-अलग फेज में हो रहा है। कई वर्कलोड में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है, लेकिन सर्विस की स्थिति अभी भी अस्थिर है और क्षमता अभी तक पूरी तरह से सामान्य स्तर पर नहीं लौटी है।"

कंपनी ने आगे कहा कि देरी से आने वाले ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए "हमने ईमेल टाइमआउट विंडो को बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है, जबकि क्यू और बैकलॉग की प्रोसेसिंग जारी है।"

कंपनी ने आगे बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर में इंसिडेंट नंबर 'एमओ1550821' के तहत एक विस्तृत अपडेट उपलब्ध है। यूजर इसके सर्विस स्टेटस पेज के जरिए भी स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि रिकवरी की दिशा में और प्रगति हुई है; प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों में काम पूरा कर लिया गया है और ट्रैफिक को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "हम मेलबॉक्स एक्सेस और ईमेल प्रोसेसिंग में देरी जैसे खास मामलों में सुधार देख रहे हैं, हालांकि बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हमारा ध्यान बाकी प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकवरी का काम करने, सिस्टम को स्थिर करने और क्षमता बढ़ाने पर है, ताकि सेवा में निरंतरता और सुधार लाया जा सके।"

गुरुवार रात शुरू हुई यह बड़ी आउटेज (सेवा में रुकावट) सर्वर हेल्थ-चेक के फेल होने से जुड़ी है, जिसके कारण प्रभावित सर्वर काम करना बंद कर गए। माइक्रोसॉफ्ट ने शुरुआत में कॉन्फिगरेशन में बदलाव करके और प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करके इस समस्या को सुलझाने की कोशिश की। कंपनी ने एक वैकल्पिक हेल्थ-चेक तरीका भी लागू किया, जिससे कुछ प्रभावित सर्वर फिर से काम करने लगे।

शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की इस लंबी आउटेज के कारण कई देशों में कारोबार, एयरलाइंस और सरकारी कामकाज ठप हो गए। आउटलुक, टीम्स और एआई असिस्टेंट 'कोपायलट' जैसी कई लोकप्रिय सेवाएं काम नहीं कर रही थीं। समस्या शुरू होने के कई घंटों बाद भी इस दिग्गज टेक कंपनी को सामान्य कामकाज बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अमेरिका स्थित इस टेक कंपनी ने बताया कि इस घटना से माइक्रोसॉफ्ट 365 के कई ऐसे प्रोडक्ट्स प्रभावित हुए, जो इसके 'एक्सचेंज ऑनलाइन' और ईमेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हैं।

 

Have something to say? Post your comment
युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

: युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

: अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

: सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

: भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

: दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

: अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

: कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

: कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

: मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

X