Friday, 13 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे • अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई • भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया • सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली • भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी • टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज • इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

दुनिया

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

Updated on Friday, November 13, 2026 10:51 AM IST

थिम्पू : भूटान के डिपार्टमेंट ऑफ सरफेस ट्रांसपोर्ट (डीएसटी) ने बताया कि भूटान में गुरुवार को सिमतोखा-त्राशिगांग प्राइमरी नेशनल हाईवे (पीएनएच) पर बने रेविद्रांग और रोलोंग पुलों का उद्घाटन किया गया। इन पुलों का निर्माण भारत सरकार की फंडिंग से किया गया है।

भूटान के बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले डीएसटी ने एक पोस्ट में बताया, "सिमतोखा-त्राशीगांग प्राइमरी नेशनल हाईवे (पीएनएच) पर हाल ही में बने रेविद्रांग और रोलोंग पुलों का उद्घाटन 12 नवंबर 2026 को महामहिम श्री संदीप आर्य और त्राशीगांग जोंगखाग प्रशासन के दाशो जोंगदा द्वारा आधिकारिक तौर पर किया गया।"

भूटान में भारत के राजदूत संदीप आर्य ने त्राशीगांग के दाशो जोंगदा के साथ मिलकर इन पुलों का उद्घाटन किया।

डीएसटी ने बताया, "इन दोनों पुलों का निर्माण मेसर्स शंबाला इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 76 मिलियन नुलत्रुम की लागत से किया गया है। इसके लिए भारत सरकार ने 'प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस' के तहत फंड उपलब्ध कराया था।"

विभाग के अनुसार, पुराने रोलोंग पुल की भार सहने की क्षमता और चौड़ाई कम थी, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही में, खासकर भारी वाहनों के लिए, रुकावट आती थी। वहीं, रेविद्रांग पुल के ऊपरी ढांचे में बड़ी दरारें आने के कारण उसे बंद कर दिया गया था, जिससे अक्सर ट्रैफिक बाधित होता था और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही पर भी असर पड़ता था।

विभाग ने कहा, "इन दोनों पुलों के पूरा होने से थिम्पू-त्राशीगांग पीएनएच पर सड़क संपर्क में काफी सुधार होने की उम्मीद है। इससे ट्रैफिक की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित होगी, वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन में सुधार होगा, और हाईवे के किनारे रहने वाले समुदायों के लिए आवागमन अधिक विश्वसनीय हो जाएगा।"

विभाग ने इस विकास कार्य को, भारत सरकार के निरंतर सहयोग से, भूटान के सड़क परिवहन नेटवर्क की मजबूती और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया है।

पिछले महीने भूटान के मोंगर जिले में भारत सरकार के सहयोग से 15 ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स’ (एचआईसीडीपी) का उद्घाटन किया गया था। इनमें 65 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 10 किलोमीटर सिंचाई नहरें और दो पुल शामिल थे।

थिंपू में भारतीय दूतावास ने कहा था, "एचआईसीडीपी, स्थानीय समुदायों द्वारा उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर पहचाने गए प्रोजेक्ट्स के लिए भारत के समर्थन का एक अनूठा मॉडल है।"

सितंबर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भूटान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय विकास सहयोग में हुई प्रगति की सराहना की। साथ ही, भूटान ने अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-29) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भारत से मिले सहयोग की भी प्रशंसा की।

 

Have something to say? Post your comment
यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

: यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

: स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

: उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

: नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

: औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

: सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

: ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

: बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

: अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

: ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

X